प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरु चरण यात्रा के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी की शाश्वत शिक्षाओं और आध्यात्मिक विरासत का स्मरण किया।

उन्होंने सब से, विशेषकर यात्रा मार्ग के लोगों से इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने और पवित्र 'जोरे साहिब' के दर्शन करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म-एक्स पर किए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने कहा:

मैं कामना करता हूं कि गुरु चरण यात्रा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के महान आदर्शों के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा बनाएं। मैं यात्रा मार्ग के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे पवित्र 'जोर साहिब' के दर्शन करने अवश्य आएं।"

ਕਾਮਨਾ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰੂ ਚਰਨ ਯਾਤਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਸਾਹਿਬ ਕੌਰ ਜੀ ਦੇ ਮਹਾਨ ਆਦਰਸ਼ਾਂ ਨਾਲ ਸਾਡਾ ਨਾਤਾ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾ ਕਰੇ। ਜਿੱਥੋਂ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਗੁਜ਼ਰੇਗੀ, ਮੈਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਾਂਗਾ ਕਿ ਉਹ ਪਵਿੱਤਰ 'ਜੋੜੇ ਸਾਹਿਬ' ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ।

“मेरी कामना है कि गुरु चरन यात्रा के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के महान आदर्शों से हमारा जुड़ाव और गहरा हो। यह यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी, वहां के लोगों से मेरा आग्रह है कि वे पवित्र 'जोड़े साहिब' के दर्शन करने अवश्य आएं।”

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Q4 GDP growth seen at 7.3%; CNBC-TV18 poll pegs FY26 at 7.5%

Media Coverage

India's Q4 GDP growth seen at 7.3%; CNBC-TV18 poll pegs FY26 at 7.5%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
June 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 28 जून को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।