प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16-21 नवंबर, 2024 तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर रहेंगे।

फ़ेडरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 16-17 नवंबर, 2024 को नाइजीरिया की यात्रा करेंगे। यह 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नाइजीरिया यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के नए रास्तों पर चर्चा करेंगे। वह नाइजीरिया में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। भारत और नाइजीरिया 2007 से ही रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। 200 से अधिक भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 27 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। भारत और नाइजीरिया के बीच मजबूत विकास सहयोग साझेदारी भी है।

प्रधानमंत्री 18-19 नवंबर, 2024 के दौरान रियो डी जनेरियो की यात्रा करेंगे, जहां वे फेडरेटिव रिपब्लिक ऑफ ब्राज़ील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा की मेजबानी में G20 समिट में भाग लेंगे। भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका के साथ G20 ट्रोइका का हिस्सा है और G20 समिट की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। समिट के दौरान, प्रधानमंत्री वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख को सामने रखेंगे तथा G20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन और पिछले दो वर्षों में भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट्स के परिणामों पर चर्चा करेंगे। G20 समिट के दौरान, प्रधानमंत्री की कई नेताओं से मिलने की उम्मीद है।

को-ऑपरेटिव रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 19-21 नवंबर, 2024 के दौरान गुयाना की राजकीय यात्रा करेंगे। यह 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली गुयाना यात्रा होगी। इससे पहले, 2023 में, राष्ट्रपति अली ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत का दौरा किया था, जहाँ उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति अली के साथ चर्चा करेंगे, गुयाना के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, गुयाना की संसद तथा भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

गुयाना के जॉर्जटाउन में प्रधानमंत्री, दूसरे CARICOM-इंडिया समिट में भी भाग लेंगे तथा इस क्षेत्र के साथ भारत की दीर्घकालिक मित्रता को और बढ़ाने के लिए CARICOM सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour