प्रधानमंत्री 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का उद्घाटन करेंगे और लगभग 35 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड भी सौंपेंगे
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 4 लाख से अधिक लाभार्थियों के 'गृह प्रवेश' कार्यक्रम में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे
प्रधानमंत्री कोच्चि वाटर मेट्रो देश को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री सिल्वासा में नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान देश को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री दमन में देवका सीफ्रंट देश को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 24 और 25 अप्रैल, 2023 को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव का दौरा करेंगे।

मध्य प्रदेश के रीवा में प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को पूर्वाह्न लगभग साढे 11.30 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे लगभग 17,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल को सुबह लगभग 10.30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 11.00 बजे प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में सेंट्रल स्टेडियम में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर बाद 4.00 बजे नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे और लगभग 4.30 बजे वे दादरा और नगर हवेली सिल्वासा में 4850 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद शाम लगभग 6 बजे प्रधानमंत्री दमन में देवका सीफ्रंट का उद्घाटन करेंगे।

रीवा में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेंगे और देश भर की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज संस्थाओं को संबोधित करेंगे।

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्‍वराज और जीईएम पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। ई-ग्राम स्‍वराज – सरकारी ई-मार्केटप्‍लेस एकीकरण का उद्देश्य पंचायतों को ई-ग्राम स्‍वराज प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए जीईएम के माध्यम से अपने सामानों और सेवाओं की विपणन में सक्षम बनाना है।

सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री "विकास की ओर साझे क़दम" नामक एक अभियान का शुभांरभ करेंगे। अभियान का विषय समावेशी विकास होगा, जिसमें अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री लाभार्थियों को लगभग 35 लाख स्‍वामित्‍व संपत्ति कार्ड सौंपेंगे। कार्यक्रम के बाद देश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लगभग 1.25 करोड़ संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके होंगे। इनमें यहां वितरित किए गए कार्ड भी शामिल हैं।

'सभी के लिए आवास' के विजन को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री, पीएम आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 4 लाख से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी लगभग 2300 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिन परियोजनाओं को समर्पित किया जाएगा उनमें मध्य प्रदेश में शत-प्रतिशत रेल विद्युतीकरण के साथ-साथ दोहरीकरण, आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये रेलगाड़ी 11 जिलों - तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड स्‍थानों को कवर करेगी।

प्रधानमंत्री 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कोच्चि वाटर मेट्रो राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कोच्चि शहर के साथ निर्बाध संपर्क के लिए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक हाइब्रिड नौकाओं के माध्यम से कोच्चि के आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली यह अपनी तरह की अनूठी परियोजना है। डिंडीगुल-पलानी-पलक्कड़ खंड का रेल विद्युतीकरण किया गया है प्रधानमंत्री इसे भी देश को समर्पित करेंगे।

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्‍न रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, वर्कला, शिवगिरी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और निमोन व कोचुवेली सहित तिरुवनंतपुरम क्षेत्र के व्यापक विकास और तिरुवनंतपुरम-शोरानूर खंड की सेक्शनल गति में वृद्धि की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे ।

प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखेंगे। डिजिटल साइंस पार्क की परिकल्पना शिक्षाविदों के सहयोग से उद्योग और व्यावसायिक इकाइयों द्वारा डिजिटल उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने के लिए एक प्रमुख शोध सुविधा के रूप में की गई है। तीसरी पीढ़ी के साइंस पार्क के रूप में, डिजिटल साइंस पार्क में उद्योग 4.0 तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सामग्री आदि के क्षेत्र में उत्पादों के विकास के लिए सामान्य सुविधाएं होंगी। आधारभूत ढांचा उद्योगों द्वारा किए गए अनुसंधान को समर्थन देगा और विश्वविद्यालयों के सहयोग से उत्पादों का सह-विकास किया जाएगा। परियोजना के चरण-1 के लिए प्रारंभिक निवेश लगभग 200 करोड़ रूपये का होगा। कुल परियोजना परिव्यय लगभग 1515 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

सिलवासा और दमन में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री सिलवासा में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगे और उसे राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने जनवरी, 2019 में किया था। इससे केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली, दमन एवं दीव के नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज में नवीनतम अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं से सुसज्जित चौबीसों घंटे (24x7) केंद्रीय पुस्तकालय, विशेष चिकित्सा कर्मचारी, चिकित्सा प्रयोगशालाएं, स्मार्ट लेक्चर हॉल, अनुसंधान प्रयोगशालाएं, शरीर रचना संग्रहालय, क्लब हाउस और खेल सुविधाएं शामिल हैं। छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए आवासीय परिसर की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।

प्रधानमंत्री सिलवासा के सायली मैदान में 4850 करोड़ रुपये से अधिक की 96 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में दादरा और नगर हवेली जिले के मोरखल, खेरडी, सिंदोनी और मसाट के सरकारी स्कूल शामिल हैं। जिले की सड़कों का सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण, अंबावाड़ी, परियारी, दमनवाड़ा, खारीवाड़ और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, दमन के सरकारी स्कूल, मोती दमन और नानी दमन में मछली बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नानी दमन में जल आपूर्ति योजना की विस्तार की परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री दमन में देवका सीफ्रंट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 5.45 किलोमीटर का सीफ्रंट बनाया गया है। देश में अपनी तरह का एक तटीय विहार स्‍थल बनाया गया है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को आकर्षित करेगा और यह अवकाश और मनोरंजन गतिविधियों का केंद्र बन जाएगा। इस विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल में अत्‍याधुनिक प्रकाश व्‍यवस्‍था, पार्किंग सुविधाएं, बगीचे, फूड स्टॉल, मनोरंजन के विभिन्‍न साधन उपलब्‍ध कराए गए है। भविष्य में यहां लग्जरी टेंट सिटी बनाने का प्रावधान भी किया गया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Modi, Macron discuss West Asia, stress navigation freedom in Hormuz

Media Coverage

Modi, Macron discuss West Asia, stress navigation freedom in Hormuz
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tributes to former Prime Minister Chandra Shekhar on his birth anniversary
April 17, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has paid tributes to former Prime Minister, Shri Chandra Shekhar on his birth anniversary.

The Prime Minister noted that this year marks the beginning of Chandra Shekhar Ji’s 100th birth anniversary and said it is an occasion to reiterate the commitment to realising his vision for a prosperous and just India.

Recalling his legacy, the Prime Minister said that Chandra Shekhar Ji is remembered as a mass leader blessed with courage, conviction and a deep commitment to democratic values. He highlighted that firmly rooted in the soil of India and sensitive to the aspirations of ordinary citizens, Chandra Shekhar Ji brought simplicity and clarity to public life.

The Prime Minister also recalled the instances when he had the opportunity to meet Chandra Shekhar Ji and exchange perspectives for the development of the nation.

The Prime Minister called upon the youth of India to read more about the thoughts and efforts of Chandra Shekhar Ji towards India’s progress.

In a X post, Shri Modi said;

“Tributes to former Prime Minister Chandra Shekhar Ji on his birth anniversary. This year marks the start of his 100th birth anniversary and is a time to reiterate our commitment to realising his vision for a prosperous and just India. Chandra Shekhar Ji is remembered as a mass leader blessed with courage, conviction and a deep commitment to democratic values. Firmly rooted in the soil of India and sensitive to the aspirations of ordinary citizens, he brought simplicity and clarity to public life. I recall the instances when I had the opportunity to meet him and exchange perspectives for the development of our nation. I call upon the youth of India to read more about his thoughts and efforts towards India’s progress.”