श्री नरेन्द्र मोदी 15 अप्रैल से 16 अप्रैल तक कनाडा का दौरा करेंगे जहाँ प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य कनाडा के साथ संबंधों को और मजबूत करना है। श्री मोदी कनाडा में कई नेताओं और अधिकारियों के साथ व्यापक बैठक करेंगे। वे ओटावा और टोरंटो में व्यापार जगत के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। श्री मोदी टोरंटो और वैंकूवर में भारतीय मूल के लोगों से भी मिलेंगे।

कनाडा के प्रधानमंत्री श्री स्टीफन हार्पर ने भी ट्विटर पर अपने विचारों के माध्यम से श्री मोदी की आगामी कनाडा यात्रा पर अपनी ख़ुशी व्यक्त की है। इसके अलावा, श्री मोदी ने भी ट्विटर पर अपनी आगामी कनाडा यात्रा और वहां स्टीफन हार्पर के साथ होने वाली बैठक के बारे में जानकारी दी।.

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period

Media Coverage

India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीमती भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया
June 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्र शासित प्रदेशों- दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक श्री प्रभुभाई पटेल की पत्नी श्रीमती भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका इस परिवार के साथ कई वर्षों से घनिष्ठ परिचय और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है।

श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;