प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता समारोह में 31 अक्टूबर 2020 को गुजरात के केवड़िया में भाग लेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही लोगों को एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर आयोजित एकता दिवस परेड में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

एकता दिवस परेड में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान शामिल होंगे। इस मौके पर सीआरपीएफ की महिला अधिकारियों द्वारा राइफल ड्रिल का प्रदर्शन प्रधानमंत्री के समक्ष किया जाएगा। केवड़िया की आदिवासी विरासत को भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर को, और यादगार बनाने के लिए भारतीय वायु सेना के विमान फ्लाई-पास्ट भी करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री भारतीय सिविल सेवा के 428 प्रशिक्षुओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। ये अधिकारी इस समय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मंसूरी में 95वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के तहत चलाए जा रहे आरंभ 2020 में भाग ले रहे हैं।

इस बार “आरंभ” 2020 का विषय “भारत में गवर्नेंस @100” रखा गया है, इसके तीन उपविषय रखे गए हैं-

1. “एक भारत श्रेष्ठ भारत”: सांस्कृति विविधता में एकता की खासियत के जरिए भारत को प्रभावशाली बनाना है। साथ ही आर्थिक विविधता और उसका एकीकरण भारत की ताकत के रूप में स्थापित करना है।

2. “आत्मनिर्भर भारत”: ऊर्जा, स्वास्थ्य, बड़े समारोहों के लिए योग्य बनना

3. “नवीन भारत”: शिक्षा, उद्योग, प्रशासन के क्षेत्र में अनुसंधान और नवोन्मेष बढ़ाना

इस मौके पर 14 अक्टूबर 2020 को विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार और अनुभाव भी प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से पहले विश्व बैंक के एमडी एक्सेल वान ट्रॉटसेनबर्ग भी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रशिक्षु भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आरंभ 2020 के अनुभवों को साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एलबीएसएनएए द्लारा एक विशेष पुस्तक “एडमिनीस्ट्रेटर” का भी विमोचन किया जाएगा।

केवड़िया के समेकित विकास कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर 2020 को कई सारी विकास योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

इन परियोजनाओं के तहत स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए एकता क्रूज सेवा, एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा यूनिटी ग्लो गार्डन में श्री नरेन्द्र मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की वेबसाइट को भी लॉन्च करेंगे, जो कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सभी आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध होगी। साथ ही वह केवडिया ऐप को भी लॉन्च करेंगे।

एकता क्रूज सेवा

एकता क्रज सेवा के माध्यम से पर्यटक फेरी बोट सर्विस के जरिए श्रेष्ठ भारत भवन से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी की छह किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे। साथ ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के खूबसूरत नजारे का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इस यात्रा को 40 मिनट में तय किया जाएगा। जिसमें एक नाव पर अधिकतम 200 यात्री सफर कर सकेंगे। फेरी सेवाओं के लिए नया गोरा पुल खास तौर से बनाया गया है। नाव सेवा को शुरू करने का उद्देश्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले पर्यटकों को बोटिंग सेवाओं का अनुभव देना है।

एकता मॉल

एकता मॉल में भारत में मौजूद हस्तकलाओं और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पर पूरे देश से आए उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य एकता का संदेश देना है। यह मॉल 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। मॉल में 20 एम्पोरियम हैं, जो प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधत्व करते हैं। एकता मॉल को केवल 110 दिनों में निर्मित किया गया है।

बच्चों के लिए पोषक पार्क

यह दुनिया का पहला तकनीकी आधारित बच्चों के लिए पोषक पार्क है जो कि 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। पार्क में एक न्यूट्री टेन भी चलाई जाएगी। जिसके स्टेशन के नाम भी काफी रोचक रखे गए हैं। जिनके फलशाखा गृहम, पायोनागिरी, अन्नपूर्णा, पोषण पुराण, स्वस्थ भारत नाम दिए गए हैं। पार्क का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के जरिए पोषक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना है। पार्क में इसके लिए मिरर मेज, 5डी वर्चुअल रियल्टी थिएटर और अगुमेंटेंड रियल्टी गेम की भी व्यवस्था की गई है।

आरंभ 2020

आरंभ एक ऐसा प्रयास है जिसके जरिए सभी अखिल भारतीय सेवा, ग्रुप-ए केंद्रीय सेवाएं, विदेश सेवाओं के प्रशिक्षुओं को एक कॉमन फाउंडेशन पाठ्यक्रम (सीएफसी) के जरिए एक साथ लाया जाता है। इसका उद्देश्य परंपरागत रूप से विभागीय और सेवाओं स्तर पर बंटी आ रही सोच को खत्म करना है। जिससे कि अपने करियर को सिविल अधिकारी नई सोच के साथ शुरू कर सके। आरंभ का उद्देश्य सिविल अधिकारियों के अंदर विभिन्न विभागों और क्षेत्रों के साथ बिना किसी अड़चन के मिलकर काम करने की क्षमता विकसित करना है।

“आरंभ” की शुरूआत 2019 में 94वें फाउंडेशन कोर्स के तहत की गई थी। जिसमें गुजरात के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 20 विभिन्न सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारी एक सप्ताह के लंबे कार्यक्रम में भाग लेते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक प्रस्तुति भी दी जाती है। साथ ही प्रधानमंत्री प्रशिक्षु अधिकारियों से सीधे संवाद भी करते हैं और उन्हें संबोधित भी करते हैं।

इस साल “आरंभ” का यह दूसरा संस्करण है। जो कि 14-31 अक्टूबर 2020 को एलबीएसएनएए में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 18 सेवाओं और तीन भूटान की शाही सेवाओं के कुल 428 प्रशिक्षु भाग ले रहे है। हालांकि महामारी को देखते हुए इस बार “आरंभ” 2020 वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। जिसका विषय “भारत में गवर्नेंस @100” रखा गया है। जबकि उप विषय “एक भारत श्रेष्ठ भारत” “आत्मनिर्भर भारत” और “नवीन भारत” रखे गए हैं। जिसका उद्देश्य सांस्कृति विविधता में एकता की खासियत के जरिए भारत को प्रभावशाली बनाना है। साथ ही आर्थिक विविधता और उसका एकीकरण भारत की ताकत बन जाय। इसी तरह ऊर्जा, स्वास्थ्य, बड़े समारोह के लिए योग्य बनना, अनुसंधान, शिक्षा उद्योग, प्रशासन के क्षेत्र में नवीकरण कर आत्मनिर्भर बनाना है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India remains among best-performing major economies: S&P Global

Media Coverage

India remains among best-performing major economies: S&P Global
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 अप्रैल 2026
April 19, 2026

Building a Stronger Bharat: Infrastructure Revolution, Economic Resilience & Inclusive Welfare Under PM Modi