प्रधानमंत्री संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री विज्ञान भवन में उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह का भी उद्घाटन करेंगे 

राष्ट्र 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाएगा। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था, जिसके उपलक्ष्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस को मनाना 2015 में शुरू हुआ था, जो इस ऐतिहासिक तिथि के महत्त्व को उचित मान्यता देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण पर आधारित है। इस दृष्टिकोण का आधार 2010 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित "संविधान गौरव यात्रा" में निहित हो सकता है।

इस वर्ष संविधान दिवस समारोह के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 नवंबर, 2021 को संसद और विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

संसद में आयोजित कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होगा। कार्यक्रम को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के भाषण के बाद, वह संविधान की प्रस्तावना को पढ़ेंगे, जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। राष्ट्रपति संविधान सभा में हुए बहस व चर्चाओं का डिजिटल संस्करण, भारत के संविधान की सुलेखित प्रति का डिजिटल संस्करण और भारत के संविधान के अद्यतन संस्करण का भी विमोचन करेंगे जिसमें अब तक के सभी संशोधन शामिल होंगे। वह 'संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी' का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री शाम 5:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय संविधान दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश, भारत के सॉलिसिटर जनरल और कानूनी क्षेत्र के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री विशिष्ट सभा को भी संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Ramaphosa lauds India's BRICS leadership for New Delhi Declaration

Media Coverage

Ramaphosa lauds India's BRICS leadership for New Delhi Declaration
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।”