प्रधानमंत्री 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे
विश्वविद्यालय की स्थापना, देश के हर भाग में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना स्थापित करने के विषय में प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप है
आधुनिक और उत्कृष्ट खेल अवसंरचना से लैस होगा विश्वविद्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दो जनवरी, 2022 को मेरठ का दौरा करेंगे और वहां लगभग एक बजे अपराह्न मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। यह विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना कस्बे के सलावा और कैली गांव में स्थापित किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 700 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री जिन प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, उनमें खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और देश के हर हिस्से में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना स्थापित करना शामिल है। मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना इस परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम होगा।

खेल विश्वविद्यालय आधुनिक और उत्कृष्ट खेल अवसंरचना से लैस होगा, जैसे सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबाल मैदान, बास्केटबॉल/वॉलीबॉल/हैंडबॉल/कबड्डी ग्राउंड, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम्नेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, तरणताल, बहुउद्देश्यीय हॉल और साइकिल वेलोड्रोम। विश्वविद्यालय में निशानेबाजी, स्क्वॉश, जिमनास्टिक, भारोत्तलन, तीरंदाजी, कैनोइंग और कयाकिंग जैसी अन्य सुविधायें भी रहेंगी। विश्वविद्यालय में 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 1080 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's high-flying ambitions: How policy overhaul doubled nation's MRO footprint from 96 to 166

Media Coverage

India's high-flying ambitions: How policy overhaul doubled nation's MRO footprint from 96 to 166
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अली फलिह कादिम अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी
May 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इराक के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर श्री फलिह कादिम अल-जैदी को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यंत महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

"इराक के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अली फालिह कादिम अल-जैदी को हार्दिक बधाई।"

भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं और दोनों देशों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।