प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर, 2020 को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई सेहत की शुरुआत करेंगे, योजना में जम्मू एवं कश्मीर के सभी निवासियों को शामिल किया जाएगा । यह योजना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करेगी और वित्तीय जोखिम संरक्षण उपलब्ध कराने के साथ ही इसके जरिए सभी व्यक्तियों और समुदायों को गुणवत्तापूर्ण व सस्ती आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे।

यह योजना जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में रहने वाले सभी लोगों को मुफ्त बीमा कवर प्रदान करती है। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के सभी निवासियों को फ्लोटर बेसिस पर 5 लाख रुपये प्रति परिवार वित्तीय कवर उपलब्ध कराया जाएगा। पीएम-जेएवाई के परिचालन विस्तार से 15 लाख (लगभग) अतिरिक्त परिवारों को लाभ होगा। यह योजना बीमा मोड पर पीएम-जेएवाई के साथ मिलकर संचालित होगी। इस योजना का लाभ पूरे देश में कहीं भी उठाया जा सकता है। पीएम-जेएवाई योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पताल इस योजना के तहत भी सेवाएं प्रदान करेंगे।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करना

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) में स्वास्थ्य संवर्धन से लेकर रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और आवश्यक, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा स्पेक्ट्रम और चिकित्सकीय देखभाल शामिल है। इसके माध्यम से सेवाओं तक सभी की पहुंच होती है, लोगों को अपनी जेब से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती है और इलाज के चलते लोगों के गरीबी के दलदल में फंसने का जोखिम कम करता है। आयुष्मान भारत कार्यक्रम, इसके दो स्तंभों- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- के तहत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने की परिकल्पना की गई है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Green energy boost as renewables account for 20% generation in July

Media Coverage

Green energy boost as renewables account for 20% generation in July
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam emphasising on positive thoughts and constructive habits
August 31, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi today shared Sanskrit Subhashitam emphasising the importance of cultivating positive thoughts and constructive habits. It reminds us that sustained focus and repeated practice shape the tendencies of the mind and, ultimately, influence our actions and conduct:

“यद् यदेव प्रसक्तं हि वितर्कयति मानवः।

अभ्यासात् तेन तेनास्य नतिर्भवति चेतसः।। “

The Prime Minister posted on X:

यद् यदेव प्रसक्तं हि वितर्कयति मानवः।

अभ्यासात् तेन तेनास्य नतिर्भवति चेतसः।।