प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 13 जुलाई को शाम 5 बजे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा एथलीटों से यह बातचीत खेलों में उनकी भागीदारी से पहले उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में टोक्यो-2020 में भारत के दल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कुछ एथलीटों की प्रेरणादायक यात्रा पर भी चर्चा करने के साथ ही देश से आगे आने और पूरे दिल से उनका समर्थन करने का आग्रह किया था।

इस कार्यक्रम के दौरान युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक तथा विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू उपस्थित रहेंगेI

भारतीय दल के बारे में :

भारत से 18 खेलों के लिए कुल 126 एथलीट टोक्यो जाएंगे। किसी भी ओलंपिक में भारत से भेजे जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। इस बार भारत 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा। यह पहला मौका होगा जब भारत इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा।

इस बार भारत की ओर से विभिन्न खेलों में पहली बार भाग लिया जा रहा हैI अपने खेल इतिहास में पहली बार, भारत की एक फ़ेंसर (भवानी देवी) ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। नेत्रा कुमानन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला नाविक हैं। साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज तैराकी में 'ए' योग्यता मानक हासिल करके ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले तैराक हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"Overwhelmed By The Warmth": PM Modi Receives Grand Welcome In Uzbekistan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi