प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में भारत सरकार के नौ मंत्रालयों और विभागों द्वारा चलाई जा रही लगभग 16 योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। "गरीब कल्याण सम्मेलन" नाम के इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को मंगलवार 31 मई, 2022 को शिमला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के लाभार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री महोदय 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के अंतर्गत, योजना के लाभार्थी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

इनमें से कई योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में होने के साथ ही और कई मामलों में भी करोड़ों में है। ये योजनाएं आवास, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य और पोषण, आजीविका और वित्तीय समावेशन आदि सहित आबादी के सबसे गरीब तबके की सबसे गंभीर समस्याओं का समाधान भी करती है। यह बातचीत इन योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेन्स) और संतृप्ति (सैचुरेशन) की संभावना का पता लगाएगी और वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत के लिए नागरिकों की आकांक्षा का आकलन करने का अवसर प्रदान करेगी। यह सम्मेलन देश में अब तक का सबसे बड़ा एकल कार्यक्रम होगा जिसके अंतर्गत सभी जिलों में राष्ट्रव्यापी संवाद होगा और जिसमें प्रधानमंत्री लाभार्थियों के साथ इन योजनाओं तथा कार्यक्रमों से उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बातचीत करेंगे।

दो चरणों वाले कार्यक्रम के तहत राज्य/जिला/केवीके स्तर का समारोह सुबह 9.45 बजे से शुरू होगा और लगभग 11.00 बजे यह राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से जुड़ जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम का दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। माईगव (MyGov) के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम को वेबकास्ट करने का भी प्रावधान किया गया है, जिसके लिए लोगों को खुद को इसमें पंजीकृत करने की आवश्यकता है। इसे अन्य सोशल मीडिया चैनलों जैसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

आशा की जाती है कि यह बातचीत न केवल नागरिकों के जीवन को आसान बनाने वाली इन योजनाओं के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को उजागर करेगी, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं के बारे में भी सरकार को भी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगी कि देश की प्रगति के लिए कोई भी पीछे न छूटे।

 

योजनाओं / कार्यक्रमों की सूची

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी दोनों)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
पोषण अभियान
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी दोनों)
जल जीवन मिशन और अमृत
प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना
वन नेशन वन राशन कार्ड
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना
आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London

Media Coverage

Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 मई 2026
May 14, 2026

Kisan Kalyan to Viksit Bharat: PM Modi Delivers Jobs, Markets & Dignity Across Rural and Industrial India