प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम मेंपूरी दुनिया के उद्योग जगत के 400 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे,जिसमें प्रधानमंत्री ‘चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग’ विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री सीईओ के साथ बातचीत भी करेंगे।

दावोस संवाद एजेंडा,कोविड के बाद कीदुनिया में विश्व आर्थिक मंच की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत का प्रतीक है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's youth driving advances in AI, space & deep tech: PM Narendra Modi

Media Coverage

India's youth driving advances in AI, space & deep tech: PM Narendra Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने महिला 63 किलोग्राम जूडो में कांस्य पदक जीतने पर उन्नति शर्मा को बधाई दी
August 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 63 किलोग्राम जूडो वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर उन्नति शर्मा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उन्नति शर्मा की प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

श्री मोदी ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“जूडो में भारत के लिए और अधिक गौरव!”

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 63 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर उन्नति शर्मा को हार्दिक बधाई। खेलों के दौरान उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आशा है कि वे अपने सभी आगामी प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त करती रहेंगी।

#CWG2026’’