यह कार्यक्रम, जिले में राज्य सरकार की चार प्रमुख योजनाओं के शत-प्रतिशत पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 मई, 2022 को सुबह 10:30 बजे भरूच, गुजरात में आयोजित किये जा रहे 'उत्कर्ष समारोह' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम जिले में राज्य सरकार की चार प्रमुख योजनाओं के 100 प्रतिशत पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। ये योजनाएँ जरूरतमंद लोगों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेंगी।

भरूच के जिला प्रशासन ने इस वर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च तक 'उत्कर्ष पहल' अभियान का संचालन किया, जिसका उद्देश्य विधवाओं, बुजुर्गों और निराश्रित नागरिकों को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना था। चार योजनाओं के लिए कुल 12,854 लाभार्थियों की पहचान की गई है। ये योजनाएँ हैं - गंगा स्वरूपा आर्थिक सहाय योजना, इंदिरा गांधी वृद्ध सहाय योजना, निराधार वृद्ध आर्थिक सहाय योजना और राष्ट्रीय कुटुम्ब सहाय योजना।

अभियान के दौरान, योजना के लाभ से वंचित लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए तालुका-वार व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की गई। जिले के सभी गावों और नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले आवेदकों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गयी। अभियान को और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्कर्ष सहायकों को प्रोत्साहन भी दिए गए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
I planned to set up semiconductor factory in India 2 decades ago, but government was shackled then: PM Modi

Media Coverage

I planned to set up semiconductor factory in India 2 decades ago, but government was shackled then: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tribute to Shri Ram Vilas Paswan ji
July 05, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, paid tributes to former Union Minister Shri Ram Vilas Paswan ji on his birth anniversary today."He made significant contributions to the upliftment of society's deprived and weaker sections. He will always be remembered for his dedication to public service and national service", Shri Modi remarked.

The Prime Minister posted on X:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।