प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर वीडियो के जरिये संबोधित करेंगे। यह दिन स्किल इंडिया मिशन के शुभारंभ की 5वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इस अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा एक डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
पृष्ठभूमि
स्किल इंडिया भारत सरकार की एक पहल है, जो देश के युवाओं को उनके कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है जो उन्हें अपने कार्य परिवेश में अधिक रोजगारपरक और अधिक उत्पादक बनाते हैं। स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत कई क्षेत्रों में पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं जो राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के तहत उद्योग और सरकार दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त मानकों से संबद्ध हैं। ये पाठ्यक्रम व्यक्ति को काम की व्यावहारिक डिलिवरी पर ध्यान केंद्रित करने और उन्हें अपनी तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने में मदद करते हैं ताकि वह अपनी नौकरी के लिए पहले दिन से ही तैयार हो सके और कंपनियों को उनके लिए प्रशिक्षण में निवेश न करना पड़े।


