प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक को, जिन्होंने ब्रिटेन में आम चुनावों के बाद पद छोड़ दिया है, उनके नेतृत्व और भारत तथा ब्रिटेन के बीच संबंधों में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

"ब्रिटेन के सराहनीय नेतृत्व और अपने कार्यकाल के दौरान भारत तथा ब्रिटेन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में सक्रिय योगदान के लिए @RishiSunak को धन्यवाद। आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Electronics Exports Cross Rs 4 Lakh Crore, Begins PCB Exports To China: Vaishnaw

Media Coverage

India’s Electronics Exports Cross Rs 4 Lakh Crore, Begins PCB Exports To China: Vaishnaw
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने आत्म-सम्मान, साहस और दृढ़ता के महत्व को रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 18, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-सम्मान, साहस और सम्मान के साथ जीने के महत्व पर जोर डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है। उन्होंने कहा कि सच्ची वीरता और ताकत किसी भी परिस्थिति में समझौता किए बिना अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर दृढ़ रहने में निहित है।
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया- 

“उद्यच्छेदेव न नमेदुद्यमो ह्येव पौरुषम्।

अप्यपर्वणि भज्येत न नमत्वेव कस्यचित्॥” 

इस सुभाषितम् का यह संदेश है कि व्यक्ति को सदैव आत्म-सम्मान, साहस और सम्मान के साथ जीना चाहिए। सच्ची वीरता और ताकत इसमें है कि किसी भी परिस्थिति में अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता किए बिना सत्य, धैर्य और आत्म-गौरव के साथ अपने आदर्शों पर दृढ़ रहें।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; 

“उद्यच्छेदेव न नमेदुद्यमो ह्येव पौरुषम्।

अप्यपर्वणि भज्येत न नमत्वेव कस्यचित्॥”