Your Excellency, Prime Minister क्रिस्टर्सन,
Your Excellency उर्सुला जी
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,

नमस्कार!

सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से उनके स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

कुछ समय पहले मुझे स्वीडन के Royal Order of the Polar Star के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है, यह एक सौ चालीस करोड़ भारतवासियों का सन्मान है। यह स्वीडन के हमारे उन सभी साथियों का भी सन्मान है जिन्होंने भारत स्वीडन संबंधों को समृद्ध किया, एक मजबूत आधार दिया।

आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं उर्सुला जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। स्वीडन और यूरोप के industrial heartland, "गोथनबर्ग”, में आना मेरी यात्रा को विशेष अर्थ देता है।

Friends,

भारत और स्वीडन के संबंध लोकतान्त्रिक मूल्यों, rule of law और human-centric development की मजबूत नींव पर आधारित हैं। हम दोनों innovation को विकास का माध्यम मानते हैं, sustainability को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, और democracy को अपनी ताकत मानते हैं।
आज की बैठक में हमने इन समानताओं के आधार पर आगे बढ़ने पर चर्चा की। हर क्षेत्र में हमारे बढ़ते सहयोग को देखते हुए हमने हमारे संबंधों को Strategic Partnership के सूत्र में बांधने का निर्णय लिया। इस partnership के अंतर्गत हम green transition, रक्षा, emerging technologies तथा people-to-people ties जैसे मुख्य स्तंभों पर आगे बढ़ेंगे।

Friends,

AI, health-tech और green mobility जैसे high tech क्षेत्रों में हमारे सहयोग का बहुत बड़ा पोटेन्शियल है। इस वर्ष भारत में आयोजित AI Impact Summit में स्वीडन से एक बड़ी business delegation ने भाग लिया। हम "Sweden-India Technology and AI Corridor” को मजबूत करने के लिए ठोस initiatives पर काम करेंगे।

दोनों देशों के startups और research ecosystems के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए हम India-Sweden Science and Technology Centre बनाने जा रहे हैं।

Climate change और sustainability पर भी भारत और Sweden की सोच में strong convergence है। Leadership Group for Industry Transition, यानि LeadIT हमारा साझा global initiative है, जिसके अंतर्गत हम low-carbon इन्डस्ट्रीअल transformation पर बल दे रहे हैं। आज हमने इसके तीसरे चरण पर काम करने का निर्णय लिया।

भारत में ग्रीन हाइड्रोजन, circular economy और sustainable इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। हम स्वीडन की टेक्नॉलजी और भारत के स्केल को मिलाकर पूरे विश्व के लिए climate solutions तैयार कर सकते हैं। भारत और स्वीडन का आर्कटिक रीजन पर सहयोग, वैश्विक climate understanding में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Friends,

रक्षा के क्षेत्र में हमारा सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। स्वीडन की कंपनियों द्वारा भारत में production facilities बनाया जाना इस बात का प्रमाण है कि हम buyer-seller relationship से आगे बढ़कर long-term industrial partnership की ओर बढ़ रहे हैं।

Friends,

उर्सुला जी की उपस्थिति आज इस अवसर को और भी विशेष बनाती है। इस वर्ष जनवरी में उनकी भारत यात्रा के दौरान हमने भारत-EU संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए थे। मुझे खुशी है कि उन सभी outcomes पर प्रगति हो रही है।

India-EU FTA से इंडस्ट्रीज, investors और innovators के लिए नए अवसर खुलेंगे। उर्सुला जी के शब्दों में कहूँ तो यह "Mother of all deals” है।

सिक्योरिटी एंड डिफेंस पार्टनरशिप और मोबिलिटी एग्रीमेंट से हमारी strategic और people-centric partnership को नई गहराई मिली है। India-EU Trade and Technology Council ने हमारी साझेदारी को सशक्त बनाया है। Digital technologies, clean energy, semiconductors, resilient supply chains और innovation में हम मिलकर काम कर रहे हैं।

भारत और यूरोप के बीच पोलिटिकल, इकोनोमिक और स्ट्रेटेजिक कन्वर्जेन्स पूरे विश्व में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।

Friends,

आज की तनावपूर्ण वैश्विक स्थिति में भारत और स्वीडन जैसी democracies के बीच करीबी सहयोग विशेष महत्व रखता है। विभिन्न तनावों और समस्याओं के समाधान के लिए भारत ने सदैव dialogue और diplomacy पर बल दिया है।

भारत और स्वीडन सहमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हमें स्वीडन से मिले समर्थन के लिए मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन का आभार व्यक्त करता हूँ। हम आतंकवाद और उसके समर्थकों के विरुद्ध लड़ाई जारी रखेंगे।

Excellencies,

आज की सार्थक चर्चा के लिए मैं एक बार फिर आपको धन्यवाद देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे साझा प्रयासों से भारत-स्वीडन और भारत-यूरोप की साझेदारी निरंतर आगे बढ़ती रहेगी, और हम मिलकर वैश्विक शांति, सुरक्षा और समृद्धि में अपना योगदान देते रहेंगे।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How NEP 2020 is building future-ready schools through AI initiatives

Media Coverage

How NEP 2020 is building future-ready schools through AI initiatives
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Indian contingent on winning Gold Medals at the 56th International Physics Olympiad (IPhO) 2026
July 13, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has congratulated the Indian contingent of Kanishk Jain, Riddhesh Anant Bendale, Rishit Garg, Shresth Suraiya and Svarit Joshi for winning Gold Medals at the 56th International Physics Olympiad (IPhO) 2026 held in Bucaramanga, Colombia.

The Prime Minister said that their feat reflects yet another example of the limitless potential of the nation’s Yuva Shakti and their passion for science and research.

Shri Modi also noted that, over the last decade, Indian students have performed exceptionally well in the various editions of this platform.

The Prime Minister wrote on X;

“An outstanding performance by our youngsters!

Congratulations to the Indian contingent of Kanishk Jain, Riddhesh Anant Bendale, Rishit Garg, Shresth Suraiya and Svarit Joshi for winning Gold Medals at the 56th International Physics Olympiad (IPhO) 2026 held in Bucaramanga, Colombia.

Their feat reflects yet another example of the limitless potential of our Yuva Shakti and their passion towards science and research. Equally commendable is the fact that in the last decade, our students have performed exceptionally well in the various editions of this platform.”