हिंसा की ऐसी घटनाएं भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकेंगी। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को कायम रखने की आशा करते हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हाल ही में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। श्री मोदी ने इसके साथ ही भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कथित कोशिशों की भी निंदा की है। उन्होंने भारत के दृढ़ संकल्प पर बल देते हुए कनाडा सरकार से न्याय और कानून के शासन को कायम रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अपने बयान में कहा:
"मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगे। हम आशा करते हैं कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Teachers: The artists of education

Media Coverage

Teachers: The artists of education
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 सितंबर 2026
September 07, 2026

Vasudhaiva Kutumbakam in Action: Tech Hub, Border Villages, Global Leadership by PM Modi