प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की शुभकामनाएं देने और पश्चिम एशिया क्षेत्र में विकसित हो रही स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक सार्थक वार्ता की।
प्रधानमंत्री ने सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने तनाव कम करने और उसके बाद शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की। श्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:
"मैंने अपने भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ सार्थक बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
हम इस बात पर सहमत हुए कि तनाव कम करने और उसके बाद शांति तथा स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
भारत ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की कड़ी निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए ओमान के किए गए प्रयासों की सराहना की।
भारत और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
أجريتُ محادثةً مثمرةً مع أخي حضرة صاحب الجلالة السلطان هيثم بن طارق، ونقلتُ تحياتي المسبقة بمناسبة عيد الفطر المبارك إلى شعب سلطنة عُمان.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
واتفقنا على ضرورة إعطاء الأولوية للحوار والدبلوماسية من أجل خفض التصعيد، والعمل لاحقًا على استعادة السلام والاستقرار.
وأكدتُ مجددًا إدانة…


