प्रधानमंत्री ने गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया
राष्ट्रपति अब्बास ने प्रधानमंत्री को भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भारत के दृष्टिकोण की सराहना की
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महामहिम श्री महमूद अब्बास से आज टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया।

भारत और इस क्षेत्र के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।

राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने स्थिति के बारे में अपना आकलन साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भारत के दृष्टिकोण की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा।

दोनों नेता संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI gets festive boost: Digital payments hit a record 24.51 billion transactions in August

Media Coverage

UPI gets festive boost: Digital payments hit a record 24.51 billion transactions in August
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा कर अभयदान और जीवन बचाने की महत्ता बताई
September 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अभयदान और जीवन रक्षा के गुणों को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

"अभयस्यैव यो दाता तस्यैव सुमहत्फलम्।

न हि प्राणसमं दानं त्रिषु लोकेषु विद्यते॥"

जो व्यक्ति लोगों के भय को दूर करता है, वह विशेष पुण्य प्राप्त करता है और तीनों लोकों में जीवन रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं है।