प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि धन सत्यनिष्ठा का अनुसरण करता है, यश परोपकार का अनुसरण करता है, ज्ञान अभ्यास का अनुसरण करता है और बुद्धि कार्यान्वयन का अनुसरण करती है। उन्होंने रेखांकित किया कि ये मूल्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण और सामूहिक प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया-
“सत्यानुसारिणी लक्ष्मीः कीर्तिस्त्यागानुसारिणी।
अभ्याससारिणी विद्या बुद्धिः कर्मानुसारिणी।।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
सत्यानुसारिणी लक्ष्मीः कीर्तिस्त्यागानुसारिणी।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2026
अभ्याससारिणी विद्या बुद्धिः कर्मानुसारिणी।। pic.twitter.com/43pQrC1QMP



