प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारे छात्र असाधारण प्रतिभा के धनी हैं और अपने सपनों को साकार करने की पूरी क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' का उद्देश्य छात्रों को अपनी क्षमताओं और कौशल का सही उपयोग कर व्यक्तिगत विकास और सफलता की राह दिखाना है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया है-

“विद्या वितर्को विज्ञानं स्मृतिस्तत्परता क्रिया। यस्यैते षड्गुणास्तस्य नासाध्यमतिवर्तते॥”

अर्थात जिस व्यक्ति के पास विद्या, तर्कशक्ति, विज्ञान, स्मृति-शक्ति, तत्परता और कार्यशीलता है, वह किसी भी चुनौती पर विजय प्राप्त कर सकता है और ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ भी असाध्य नहीं है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। 'परीक्षा पे चर्चा' का उद्देश्य भी यही है कि कैसे वे अपनी प्रतिभा और कौशल का सार्थक इस्तेमाल कर सकते हैं।

विद्या वितर्को विज्ञानं स्मृतिस्तत्परता क्रिया।

यस्यैते षड्गुणास्तस्य नासाध्यमतिवर्तते॥”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing

Media Coverage

India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी
February 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सनाए ताकाइची को जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि ताकाइची के कुशल नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता नई ऊंचाइयां हासिल करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को हार्दिक बधाई!
हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुझे पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान की मित्रता को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

@takaichi_sanae”