Published By : Admin |
October 16, 2023 | 09:00 IST
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मां ब्रह्मचारिणी से देश के सभी नागरिकों को हर चुनौती का सामना करने का साहस और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
श्री मोदी ने मां ब्रह्मचारिणी की प्रार्थना का पाठ भी साझा किया है।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां से प्रार्थना है कि देश भर के मेरे परिवारजनों को हर चुनौती का सामना करने का साहस और सामर्थ्य प्रदान करें।’’
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां से प्रार्थना है कि देशभर के मेरे परिवारजनों को हर चुनौती का सामना करने का साहस और सामर्थ्य प्रदान करें। pic.twitter.com/TWQ2EexcrE
प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 04, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है:
"न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।
तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥"
श्री मोदी ने कहा है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हमारी प्रतिभा निखरती है और उसमें सुधार होता है, और हमारे युवा इन्हीं गुणों को अपनाकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:
निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।
तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥
निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।