भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है: प्रधानमंत्री
हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है। श्री मोदी ने कहा, "हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

"आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन वीरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।"

"भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है। हमारी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा, हमारी सेना ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने में भी अपनी छाप छोड़ी है।"

 

"हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा।"

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Major Ports Handled Record 915 Million Tonnes Cargo In FY26, Surpass Annual Target

Media Coverage

India's Major Ports Handled Record 915 Million Tonnes Cargo In FY26, Surpass Annual Target
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 6 अप्रैल 2026
April 06, 2026

India’s Golden Chapter: PM Modi Turns Vision into Records From Ports to People, From Naxal to Naval