जापान के प्रधानमंत्री महामहिम शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त 2025 को जापान की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और प्रधानमंत्री इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी।
इस यात्रा के दौरान, दोनों प्रधानमंत्री भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जिसमें डिफेंस एवं सिक्योरिटी, ट्रेड एवं इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं, साथ ही क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री के विशेष बंधन को और पुष्ट करेगी।
अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, चीन के राष्ट्रपति महामहिम शी जिनपिंग के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है।
भारत 2017 से SCO का सदस्य है। वर्ष 2022–23 में भारत ने SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता की थी।


