संकल्प पत्र हमारे विकास कार्यों को मजबूत करेगा। हमने जो कहा है, उसे पूरा किया है : यूपी की वर्चुअल रैली में पीएम मोदी
हमारी पार्टी, संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती है : पीएम मोदी
जब तक योगी जी की सरकार है, माफिया यूपी की जनता को कभी परेशान नहीं कर सकते: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल रैली के माध्यम से संभल, रामपुर और बदायूं में मतदाताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने यूपी के अगले पांच वर्षों के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा, “आज भाजपा ने, उत्तर प्रदेश की आकांक्षा को साकार करने के लिए अगले 5 वर्षों का संकल्प पत्र जारी किया है। गरीब, किसान-युवा को सशक्त करने वाला यह संकल्प पत्र प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था का रोडमैप भी है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सिंचाई के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने 5 साल में जो उपलब्धियां हासिल कीं है, मुख्यमंत्री सिंचाई योजना उनको और विस्तार देगी। इसके साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, यूपी में छंटाई और ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चेम्बर्स, प्रोसेसिंग सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाएगा। भामाशाह भाव स्थिरता कोष, आलू, टमाटर, प्याज उगाने वाले किसानों, विशेष रूप से पश्चिमी यूपी के किसानों को बेहतर दाम देने में मदद करेगा। भाजपा के संकल्प पत्र में नई चीनी मिलों के निर्माण, पुरानी मिलों के आधुनिकीकरण के लिए हज़ारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। यह गन्ना किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करेगा।”



प्रधानमंत्री ने विकास पर जोर देते हुए कहा, “आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, इसके इर्द-गिर्द उद्योगों का नेटवर्क बिछने वाला है। गंगा एक्सप्रेस-वे तो बदायूं के किसानों और नौजवानों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाला है। गन्ने से इथेनॉल बनाकर हम इस क्षेत्र के किसानों को बेहतर भविष्य से जोड़ रहे हैं। 5 साल पहले की तुलना में अब यूपी में इथेनॉल उत्पादन काफी ज्यादा हो रहा है। इस दौरान लगभग 12 हज़ार करोड़ का इथेनॉल गन्ना किसानों से खरीदा गया है। आज यूपी के कोने-कोने में बायोफ्यूल बनाने वाली फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं। बदायूं में भी बायोफ्यूल की एक यूनिट पर काम हो रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, “बीते 7 सालों में महिलाओं के हित में जो भी योजनाएं चली हैं, उनका स्पष्ट प्रभाव आज जमीन पर दिख रहा है। पहले बहनें अपनी बीमारी छुपाती थीं, ताकि परिवार पर बोझ न पड़े। लेकिन जब से 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हुआ है, तब से उन्हें सहज इलाज मिलने लगा है। इतने दशकों तक हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसी कुरीति में जकड़ कर रखा था। अब मुस्लिम बहनों के विरुद्ध ऐसे कदम उठाने वाले सौ बार सोचते हैं। बेटे और बेटियों की शादी की उम्र बराबर करने का लाभ भी मुस्लिम बेटियों को बहुत अधिक होगा। अब मुस्लिम बेटियां अपने करियर पर ध्यान दे पाएंगी। ऐसे काम जब मुस्लिम बेटियां-बहनें अनुभव करती हैं, तब जाकर वो कमल के फूल को चुनकर आती हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 से पहले की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आज बिजली की बात करने वाले जब सत्ता में थे, तब बिजली के तार कपड़े सुखाने के काम आते थे। योगी सरकार ने हालात बदले हैं। आज बदायूं सोलर एनर्जी का हब बन रहा है। दातागंज का सोलर प्लांट बड़े क्षेत्र को रोशन कर रहा है। हर घर नल से जल के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। संभल, बदायूं और रामपुर में 60 हजार से ज्यादा गरीबों को पक्का घर डबल इंजन की सरकार ने ही दिलाया है। उज्ज्वला योजना की वजह से इन तीन जिलों में 7 लाख से ज्यादा गरीब बहनें अब गैस के चूल्हे पर खाना बनाती हैं।”



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “यूपी के लोग राजनीति के जानकार और सच्चाई के बहुत बड़े पारखी हैं। यूपी परखता सबको है, लेकिन विश्वास उसी को देता है, जो उम्मीदों पर खरा उतरता है। अब यूपी को स्थायित्व का, निरंतरता का विश्वास मिल चुका है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी के लोग परख चुके हैं। पहले जिनको मौका दिया, सभी ने उनके साथ विश्वासघात किया। किसी ने जातिवाद और परिवारवाद फैलाया तो किसी ने भ्रष्टाचार। इसलिए पश्चिमी यूपी, फिर एक बार एकजुट होकर, भाजपा को जिताने जा रहा है।”



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योगी सरकार ने गांव की संपत्ति के कानूनी दस्तावेज़ दिए हैं, घरौनी दी जा रही है। अब जब ये दस्तावेज आपके पास रहेगा तो कोई भी अवैध कब्ज़ा नहीं कर पाएगा। योगी जी के बुल्डोजर से तो वैसे ही भू-माफिया बेचैन हैं। जब तक योगी सरकार है, ये माफिया, कभी यूपी के लोगों को परेशान नहीं कर सकते। अपने भाषण के आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए, समाज में समानता लाने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। इस बार के बजट में भी दलितों और आदिवासियों के कल्याण के लिए तय राशि को बढ़ाया गया है। उन्होंने चुनाव रूपी यज्ञ में मतदान रूपी आहूति देने का आह्वान करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट यूपी का विकास सुनिश्चित करेगा। यूपी को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा। इसलिए कमल के फूल पर वोट डालना भी है और दूसरों को भी प्रेरित करना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How GST 2.0 changed India’s car market and boosted small car sales

Media Coverage

How GST 2.0 changed India’s car market and boosted small car sales
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुःख व्यक्त किया है
May 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी ने सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत तक विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के विकास के प्रति उनके दृढ़ समर्पण का उल्लेख किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को सच्चे अर्थों में प्रेरणादायक बताया। उन्होंने देशभर में संपर्क व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए उनके अथक प्रयासों की भी सराहना की।

 प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में दिवंगत नेता के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

 "उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है। देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!"

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के… pic.twitter.com/JNhgOsj0eY