प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन की प्रधानमंत्री माननीया एलिजाबेथ ट्रस से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभालने पर प्रधानमंत्री ट्रस को बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ब्रिटेन की व्यापार मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में उनकी पिछली भूमिकाओं में भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में उनके बहुमूल्‍य योगदान की भी सराहना की। दोनों राजनेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और भी ज्‍यादा मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

दोनों राजनेताओं ने रोडमैप 2030 पर अमल में अब तक की प्रगति, मौजूदा समय में जारी एफटीए संबंधी वार्ता, रक्षा एवं सुरक्षा संबंधी सहयोग और दोनों ही देशों के लोगों के बीच पारस्‍परिक संबंधों सहित द्विपक्षीय हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

भारत की समस्‍त जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दुखद निधन पर ब्रिटेन के शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey

Media Coverage

India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
April 20, 2026

1. भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी के लिए संयुक्त रणनीतिक विजन


2. जहाज निर्माण, जहाजरानी और समुद्री लॉजिस्टिक्स में साझेदारी के लिए भारत-दक्षिण कोरिया व्यापक ढांचा


3. सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग पर भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त वक्तव्य


4. ऊर्जा संसाधन सुरक्षा पर भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त वक्तव्य


समझौता ज्ञापन/संरचनाएं:


1. बंदरगाहों के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


2. औद्योगिक सहयोग समिति की स्थापना पर समझौता ज्ञापन


3. इस्पात आपूर्ति श्रृंखला के लिए प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


4. लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


5. समुद्री विरासत के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


6. भारत और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अपग्रेड करने के लिए वार्ता फिर से आरंभ करने पर संयुक्त घोषणा पत्र


7. पारस्परिक सहयोग के संबंध में आईएफएससीए और एफएसएस/एफएससी के बीच समझौता ज्ञापन


8. एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और कोरियन फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंस एंड क्लियरिंग इंस्टीट्यूट के बीच समझौता ज्ञापन


9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


10. भारत-कोरिया डिजिटल सेतु के लिए संरचना


11. जलवायु एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


12. पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के अंतर्गत सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर समझौता ज्ञापन


13. वर्ष 2026-2030 के लिए भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम


14. सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योगों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


15. खेल क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन


घोषणाएं


1. आर्थिक सुरक्षा संवाद का शुभारंभ


2. विशिष्ट आगंतुक कार्यक्रम (डीवीपी) की स्थापना


3. जलवायु परिवर्तन, आर्कटिक और समुद्री सहयोग सहित वैश्विक विषय-वस्‍तुओं पर दोनों विदेश मंत्रालयों के बीच संवाद का शुभारंभ


4. दक्षिण कोरिया का हिंद प्रशांत महासागर पहल में शामिल होना


5. दक्षिण कोरिया का अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में और भारत का ग्‍लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्‍टीट्यूट (जीजीजीआई) में शामिल होना


6. वर्ष 2028-29 को भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री वर्ष के रूप में मनाना