Friends,

Troika spirit में हमारा पूर्ण विश्वास है।

ब्राज़ील को हम पूरा सहयोग देंगे और हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, G-20 हमारे साझा लक्ष्यों को और आगे बढ़ाएगा।

मैं ब्राज़ील के राष्ट्रपति और मेरे मित्र लूला-डी-सिल्वा को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

और मैं उनको प्रेसीडेंसी का गेवल सौंपता हूँ।

मैं राष्ट्रपति लूला को इस अवसर पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

योर हाइनेसेस,
Excellencies,

जैसा आप सब जानते हैं, भारत के पास नवंबर तक G-20 प्रेसीडेंसी की जिम्मेदारी है। अभी ढाई महीने बाकी हैं।

इन दो दिनों में, आप सभी ने अनेक बातें यहां रखी हैं, सुझाव दिए हैं, बहुत सारे प्रस्ताव रखे हैं।

हमारी ये ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं, उनको भी एक बार फिर देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है।

मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G-20 समिट का एक वर्चुअल सेशन और रखें।

उस सेशन में हम इस समिट के दौरान तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं।

इन सबकी डिटेल्स हमारी टीम आप सभी के साथ शेयर करेगी।

मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।

योर हाइनेसेस,
Excellencies,

इसी के साथ, मैं इस G-20 समिट के समापन की घोषणा करता हूँ।

वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर का रोडमैप सुखद हो।

स्वस्ति अस्तु विश्वस्य!

यानि संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का संचार हो।

140 करोड़ भारतीयों की इसी मंगलकामना के साथ आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Coconut industry gets a policy boost

Media Coverage

Coconut industry gets a policy boost
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
February 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

राष्ट्रपति मैक्रॉन की यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच कार्यनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहकार्य से न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी।

मुंबई और फिर दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्रिय मित्र @EmmanuelMacron।”