Excellencies,

Friends,

मैं एक बार फिर अपने मित्र राष्ट्रपति जोकोवी का अभिनन्दन करना चाहता हूँ। उन्होंने इस कठिन समय मे जी-20 को कुशल नेतृत्व दिया है। और मैं आज जी-20 समुदाय को बाली डिक्लेरेशन के अनुमोदन के लिए भी बधाई देता हूँ। भारत अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान इंडोनेशिया के सराहनीय initiatives को आगे बढ़ाने का प्रयत्न करेगा। भारत के लिए यह अत्यंत शुभ संयोग है कि हम जी-20 अध्यक्षता का दायित्व इस पवित्र द्वीप बाली मे ग्रहण कर रहे हैं। भारत और बाली का बहुत ही प्राचीन रिश्ता है।

Excellencies,

भारत जी-20 का जिम्मा ऐसे समय ले रहा है जब विश्व geopolitical तनावों, आर्थिक मंदी, खाद्यान्न और ऊर्जा की बढ़ी हुई कीमतों, और महामारी के दीर्घकालीन दुष्प्रभावों से एक साथ जूझ रहा है। ऐसे समय, विश्व जी-20 की तरफ आशा की नजर से देख रहा है। आज मैं यह आश्वासन देना चाहता हूँ कि भारत की जी-20 अध्यक्षता inclusive, ambitious, decisive, और action-oriented होगी।

Excellencies,

अगले एक साल मे हमारा प्रयत्न रहेगा कि जी-20 नए विचारों की परिकल्पना के लिए, और सामूहिक एक्शन को गति देने के लिए, एक ग्लोबल prime mover की तरह काम करे। प्राकृतिक संसाधनों पर ownership का भाव आज संघर्ष को जन्म दे रहा है, और पर्यावरण की दुर्दशा का मुख्य कारण बना है। Planet के सुरक्षित भविष्य के लिए, trusteeship का भाव ही समाधान है।इसमे LiFE यानि ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ अभियान एक बड़ा योगदान दे सकता है। इसका उद्देश्य सस्टैनबल lifestyles को एक जन-आंदोलन बनाना है।

Excellencies,

आज आवश्यकता है कि विकास के लाभ सर्व-स्पर्शी और सर्व-समावेशी हों। हमें विकास के लाभों को मम-भाव और सम-भाव से मानव-मात्र तक पहुंचाना होगा। वैश्विक विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमें अपने जी-20 agenda मे women led development पर प्राथमिकता बनाए रखनी होगी। बिना शांति और सुरक्षा, हमारी आने वाली पीढ़ियाँ आर्थिक वृद्धि या technological इनोवैशन का लाभ नहीं ले पायेंगी। जी-20 को शांति और सौहार्द के पक्ष मे एक दृढ़ संदेश देना होगा। यह सभी प्राथमिकताएं, भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम - "One Earth, One Family, One Future” – में पूर्ण रूप से समाहित हैं।


Excellencies,

जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करना हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर है। हम अपने देश के विभिन्न शहरों और राज्यों मे, जी-20 की बैठकें आयोजित करेंगे। हमारे अतिथियों को भारत की अद्भुतत विविधता, समावेशी परंपराओं, और सांस्कृतिक समृद्धि का पूरा अनुभव मिलेगा। हमारी कामना है कि आप सभी ‘मदर ऑफ डिमाक्रसी’ भारत मे इस अद्वितीय उत्सव में सहभागी होंगे। साथ मिल कर हम जी-20 समूह को वैश्विक बदलाव का कैटलिस्ट बनाएंगे।


बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules

Media Coverage

Labour reforms: Govt fully operationalises four new codes by publishing rules
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
वैश्विक चुनौतियों के बीच पीएम मोदी की प्रत्येक भारतीय से बड़ी अपील
May 10, 2026
वैश्विक संकटों के दौर में सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी, भारत की अर्थव्यवस्था बचाने में हर नागरिक को योगदान देना होगा: हैदराबाद में पीएम मोदी
वैश्विक अनिश्चितता के बीच पीएम मोदी ने ईंधन खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा देने की अपील की।
स्वदेशी अपनाइए, मेड-इन-इंडिया उत्पादों को समर्थन दीजिए और देश को आत्मनिर्भर बनाइए: तेलंगाना में पीएम मोदी
नेचुरल फार्मिंग, फर्टिलाइजर पर कम निर्भरता और सोलर पंप भारत के टिकाऊ भविष्य के लिए बेहद जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हालिया संघर्षों और सप्लाई चेन में आई बाधाओं से पैदा हुई वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर बात की। उन्होंने भारत को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन की खपत कम करने, कारपूलिंग अपनाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि आयात पर दबाव कम हो और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।

पीएम मोदी ने लोगों को जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग और घरेलू पर्यटन अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्होंने नागरिकों से गैरजरूरी विदेशी सामान की खरीद से बचने, मेड-इन-इंडिया उत्पादों को समर्थन देने और सोना व खाद्य तेल जैसे आयात कम करने की अपील की। उन्होंने केमिकल फर्टिलाइजर पर निर्भरता घटाने और नेचुरल फार्मिंग व सोलर पावर आधारित कृषि समाधानों पर अधिक फोकस करने का भी आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट राष्ट्रीय प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ विकास, आत्मनिर्भरता और रेसपॉन्सिबल कंजम्पशन की दिशा में हर नागरिक का छोटा योगदान भी भारत के भविष्य को मजबूत बना सकता है।