कर्नाटक-दा नन्ना सहोदरा-सहोदरियारे, नमस्कारा!

आपने हमेशा मुझे अपना अपार प्रेम और स्नेह दिया है। यह मुझे दैवीय वरदान जैसा लगता है। 'ई बैरिया निर्धारा, बहुमातादा भाजपा सरकारा' कर्नाटक की जनता की यह पुकार आज भी मेरे कानों में गूँज रही है।

आजादी के अमृत काल में हम भारतीयों ने अपने प्यारे देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। कर्नाटक इस लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा अगला लक्ष्य शीर्ष तीन में पहुंचना है। यह तभी संभव है जब कर्नाटक तेजी से बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए। आपने पिछले 3.5 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार का काम देखा है। हमारी निर्णायक, केंद्रित और भविष्योन्मुखी नीतियां कर्नाटक की अर्थव्यवस्था के विकास को गति प्रदान कर रही हैं।

कोविड-19 महामारी के बावजूद, कर्नाटक को भाजपा सरकार के तहत विदेशी निवेश के रूप में सालाना 90,000 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं। पिछली सरकार के तहत यह लगभग ₹ 30,000 करोड़ था। यह कर्नाटक की प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हम कर्नाटक को निवेश, उद्योग और इनोवेशन में नंबर वन बनाना चाहते हैं।

हम कर्नाटक को शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता में नंबर वन बनाना चाहते हैं।

हम 'बीज से बाजार तक' के विजन के साथ किसानों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

नई सिंचाई परियोजनाओं, स्टोरेज सुविधाओं के विस्तार, इथेनॉल ब्लेंडिंग में वृद्धि, नैनो यूरिया के उपयोग और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के माध्यम से, भाजपा कर्नाटक को कृषि में नंबर 1 बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए डबल इंजन सरकार द्वारा लिए गए फैसलों ने कर्नाटक को भारत का नंबर 1 राज्य बनने के लिए एक मजबूत नींव तैयार की है।

कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत ने हमेशा हमारे देश के साथ-साथ मुझे भी व्यक्तिगत रूप से प्रेरित किया है। जगज्योति बसवेश्वर, नादप्रभु केम्पेगौड़ा, श्री कनकदास, ओनके ओबव्वा - इस भूमि ने हमें ऐसी कई महान विभूतियाँ दी हैं। उनकी विरासत से प्रेरित होकर, भाजपा एक आधुनिक कर्नाटक बनाने के लिए काम कर रही है जो उन्हें गौरवान्वित करे।

भाजपा सरकार पूरे कर्नाटक में अगली पीढ़ी के अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने, परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और महिलाओं और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए काम करना जारी रखेगी।

कर्नाटक के हर नागरिक का सपना मेरा सपना है। आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है। जब हम एक साथ आते हैं और अपने मन को एक लक्ष्य के लिए निर्धारित करते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती है। मैं कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के मिशन में आपका आशीर्वाद चाहता हूं।

मैं कर्नाटक को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं।

मैं हृदय की गहराई से अपील करता हूं कि आप 10 मई को कर्नाटक को नंबर 1 राज्य बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

मेरी अपील कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। यह आपके परिवार, विशेषकर युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए है।

आपका, नरेन्द्र मोदी

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Young must lead us to Viksit Bharat, Amrit Kaal is the era of hard work

Media Coverage

Young must lead us to Viksit Bharat, Amrit Kaal is the era of hard work
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Minister for Foreign Affairs of Australia Senator Penny Wong meets Prime Minister
May 26, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi expressed happiness on meeting Senator Penny Wong, Minister for Foreign Affairs of Australia.

The two leaders discussed the growing India-Australia Comprehensive Strategic Partnership in areas such as defence, trade, technology and ensuring supply chain resilience.

They reaffirmed that India and Australia will continue to work together for a free, open, secure and prosperous Indo-Pacific.

In a X post, Shri Modi said;

“Happy to receive Senator Penny Wong, Minister for Foreign Affairs of Australia. We discussed the growing India-Australia Comprehensive Strategic Partnership in areas such as defence, trade, technology and ensuring supply chain resilience. India and Australia will continue to work for a free, open, secure and prosperous Indo-Pacific.

@SenatorWong”