आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा: वाराणसी के मतदाताओं से पीएम मोदी
अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है, ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे: पीएम मोदी
काशी पिछले दस वर्ष में युवा कल्याण और विकास की राजधानी बन गई है: पीएम मोदी
काशी के लिए इस बार का चुनाव नवकाशी के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का भी चुनाव है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मतदाताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा, इस नगरी का प्रतिनिधि होना बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से और काशीवासियों के आशीर्वाद से ही संभव है। प्रधानमंत्री ने इस बार के चुनाव को नवकाशी के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का अवसर बताते हुए काशीवासियों से, विशेषकर युवा, नारी शक्ति और किसानों से 1 जून को रिकॉर्ड मतदान का आह्वान किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Strength of 'janbhagidari' in India: PM Modi on people's support for fuel saving, no-gold-buy appeals

Media Coverage

Strength of 'janbhagidari' in India: PM Modi on people's support for fuel saving, no-gold-buy appeals
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दुनिया की विविध संस्कृतियों के सम्मान पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया
June 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥" 

यह सुभाषितम दर्शाता है कि विश्व की विविध संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है और आपसी समझ तथा भाईचारा मजबूत होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।

देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥