प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2019 में इसी दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद किया। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संकल्प और सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी और प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस से प्रेरणा प्राप्त करेगा।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद करते हुए। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संकल्प और सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी। प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस से प्रेरणा प्राप्‍त करेगा।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'India-US Ties Cornerstone Of Indo-Pacific Approach': Marco Rubio After Meeting PM Modi

Media Coverage

'India-US Ties Cornerstone Of Indo-Pacific Approach': Marco Rubio After Meeting PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया
May 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान दुर्घटना के कारण हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भारतीय लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति मिले, साथ ही उन्होंने शेष सभी लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकलने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूँ। भारत के लोगों की तरफ से, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले। सभी लापता लोगों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।"