प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री महामहिम एंडी बर्नहम का टेलीफोन आया।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहम को पद संभालने पर गर्मजोशी से बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं ने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वे 'भारत-यूके विजन 2035' के अनुरूप तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।
नेताओं ने हाल ही में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के लागू होने का भी स्वागत किया और दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और खुशहाली के लिए इसकी व्यापार और कनिवेश संभावनाओं का पूरा इस्तेमाल करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
उन्होंने आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।
दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
Delighted to speak with Prime Minister of the United Kingdom Andy Burnham. Congratulated him on assuming office and conveyed my best wishes for a successful tenure.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
We agreed to work together across sectors such as technology, innovation, defence, security, clean energy,…


