प्रधानमंत्री ने सितंबर में न्यूयॉर्क में कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ अपनी मुलाकात को याद किया और द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती प्रगाढ़ता पर संतोष व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की
प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया
प्रधानमंत्री ने भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच घनिष्ठ सहयोग पर जोर दिया
प्रधानमंत्री ने यथाशीघ्र कुवैत का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार किया

कुवैत के विदेश मंत्री महामहिम अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

सितंबर में न्यूयॉर्क में कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबाह के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती प्रगाढ़ता पर संतोष व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत पारस्परिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के दस लाख लोगों की देखभाल के लिए कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कुवैत की खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की मौजूदा अध्यक्षता के तहत भारत एवं जीसीसी के बीच घनिष्ठ सहयोग और अधिक मजबूत होगा। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता की शीघ्र वापसी के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने यथाशीघ्र कुवैत का दौरा करने के लिए कुवैत नेतृत्व के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
July 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"