दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई
दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति पर चर्चा की
नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया
प्रधानमंत्री जल्द ही राष्ट्रपति लूला का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज संघीय गणराज्य ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का टेलीफोन कॉल आया।

दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और आने वाले वर्ष में इसे और भी ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पिछले वर्ष ब्रासीलिया और दक्षिण अफ्रीका में हुई अपनी मुलाकातों को याद किया। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर भी बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह जल्द ही राष्ट्रपति लूला का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era

Media Coverage

India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”