प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज ब्राजील के राष्ट्रपति श्री लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा से टेलीफोन पर बात हुई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने अपनी ब्राजील यात्रा का स्मरण किया, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की थी।
इन विचार-विमर्श के आधार पर उन्होंने भारत-ब्राजील सामरिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने परस्पर हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
Had a good conversation with President Lula. Thanked him for making my visit to Brazil memorable and meaningful. We are committed to deepening our Strategic Partnership including in trade, energy, tech, defence, health and more. A strong, people-centric partnership between Global…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2025


