दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और लोगों की शांति -समृद्धि की कामना की
दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने की साझा प्राथमिकताओं की पहचान की
उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को बिल्‍कुल सहन न करने का दृष्टिकोण दोहराया
श्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को गाजा शांति योजना के कार्यान्वयन की जानकारी दी
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने क्षेत्र में न्यायोचित और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की

इजरायल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया।

दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और भारत तथा इजरायल के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी गहरे विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ इस वर्ष आगे भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के साझा प्राथमिकताओं की पहचान की।

उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य-सहिष्णुता बरतने का दृष्टिकोण दोहराया और इस खतरे से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

श्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को गाजा शांति योजना के अमल की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।

दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई`

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam

Media Coverage

India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 अगस्त 2026
August 22, 2026

Citizens Appreciate PM Modi’s Leadership Driving India’s Growth, Innovation and Connectivity