प्रधानमंत्री मोदी का अद्वितीय डेवलपमेंट मॉडल, वेलफेयर के साथ अभूतपूर्व ग्रोथ प्रदान करता है, देश में वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए की गई पहलों को उजागर करना महत्वपूर्ण है।
बुजुर्ग आबादी का वेलफेयर, आज अधिक महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि भारत, डेमोग्राफिक शिफ्ट की ओर बढ़ रहा है। पीएम मोदी की सरकार, 9 वर्षों से अधिक समय से, समग्र दृष्टिकोण के साथ इस बदलाव को एड्रेस करने की कोशिश कर रही है, जिसमें उनकी पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, वित्तीय और सामाजिक जरूरतों को पूरा करके समाज में उनके समावेश को सुनिश्चित करना, साथ ही उन्हें पीएम मोदी द्वारा सिल्वर इकोनॉमी कहे जाने वाले कार्यक्रम में इंटीग्रेट करना भी शामिल है।
इस दृष्टिकोण के अनुरूप, कई विचारशील पहलों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सम्मानजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रगति की गई है।
अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY), बुजुर्गों के लिए घरों का प्रबंधन करने वाले संगठनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली एक अम्ब्रेला स्कीम है। इसका उद्देश्य सक्रिय और उत्पादक उम्र बढ़ने में सहायता के लिए मनोरंजन के अवसरों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। वर्तमान में, 552 सीनियर सिटीजन होम, 14 कंटीन्यूअस केयर होम और विभिन्न हेल्थकेयर यूनिट्स का राष्ट्रव्यापी गैर सरकारी संगठनों द्वारा सहायता और रखरखाव किया जा रहा है। इन सीनियर सिटीजन होम में लगभग 1.5 लाख लाभार्थियों की सुविधाओं के साथ, इस पहल ने अब तक 361 जिलों को कवर किया है। पिछले तीन वर्षों में ग्रांट के रूप में 288 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसमें 3.6 लाख से अधिक लाभार्थियों को कवर किया गया है। प्रत्यक्ष सहायता से परे, AVYAY में स्कूलों/कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया के बारे में अंतर-पीढ़ीगत बंधन और शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।
AVYAY के कंपोनेंट का एक अहम कंपोनेंट राष्ट्रीय वयोश्री योजना है। यह योजना उन बुजुर्ग व्यक्तियों को मुफ्त शारीरिक सहायता और असिस्टेड-लिविंग डिवाइस प्रदान करती है जो BPL कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं या जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये तक है। यह सहायता विकलांग या दुर्बलता का अनुभव करने वालों को प्रदान की जाती है, जिसमें विजन और हियरिंग लॉस, टीथ लॉस और मोबिलिटी चैलेंजेज जैसे मुद्दे शामिल हैं - जिससे उन्हें अपने शारीरिक कार्यों में लगभग नॉर्मलसी बहाल करने में मदद मिलती है। जुलाई 2023 तक, कुल 269 शिविरों ने 4 लाख से अधिक लाभार्थियों की सहायता की है।
सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं सेफ्टी नेट प्रदान करती हैं, जो रिटायरमेंट के बाद या अप्रत्याशित कठिनाइयों के समय बुजुर्गों के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करती हैं। ऐसी ही एक पहल पीएम वय वंदना योजना है, जो 2017 में शुरू की गई एक बीमा पॉलिसी-सह-पेंशन योजना है। इसका उद्देश्य 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों को LIC की सरकारी गारंटी में निहित सदस्यता राशि से जुड़ी सुनिश्चित पेंशन या रिटर्न के प्रावधान के साथ सुरक्षित करना है। LIC द्वारा उत्पन्न सुनिश्चित रिटर्न और रिटर्न के बीच का अंतर सरकार द्वारा वहन किया जाता है, और यह पेंशन 10 साल की पॉलिसी अवधि के बाद भुगतान की जाती है।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 60 से 79 वर्ष की आयु के BPL कैटेगेरी के व्यक्तियों को 200 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान करती है। एक बार जब वे 80 वर्ष की आयु तक पहुंच जाते हैं, तो यह पेंशन राशि प्रति माह 500 रुपये तक बढ़ जाती है। केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को अतिरिक्त राशि के साथ इस सहायता को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि लाभार्थियों को पर्याप्त स्तर की सहायता प्राप्त हो।
इसी तरह, अन्य पहलों में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और अटल पेंशन योजना शामिल हैं, जो बुजुर्ग आबादी को अपने बुढ़ापे में गरिमापूर्ण जीवन जीने में सक्षम बनाती हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को पीएम-गरीब कल्याण अन्न योजना और आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना जैसी अद्वितीय सरकारी पहलों के माध्यम से अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जाता है, जो प्रभावी रूप से उनकी पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं।
बुजुर्गों की देखभाल के लिए CSR funds को चैनलाइज करना समर्थन को और बढ़ाने वाली एक और पहल है। इसके तहत बुजुर्गों की देखभाल से जुड़ी चीजें, जैसे डेकेयर सेंटर खोलना, वृद्धाश्रम और इसी तरह की सुविधाएं कंपनी अधिनियम के तहत CSR funds के लिए स्वीकार्य मानी जाती हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक टोल-फ्री नंबर (14567) के माध्यम से उनकी शिकायतों पर सहायता और समाधान करने के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन भी है।
बुजुर्गों की देखभाल के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने के अलावा, मोदी सरकार वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक कौशल से लैस करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिससे अर्थव्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी सक्षम हो सके। सरकार की आजीविका और कौशल पहल न केवल उनके कौशल और पहुंच को बढ़ाती है, बल्कि उन्हें मार्केटिंग योग्य प्रोडक्ट बनाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।
विशेष रूप से दो पहल उल्लेखनीय हैं। SACRED पोर्टल (Senior Able Citizens for Re-Employment in Dignity) वरिष्ठ नागरिकों को प्राइवेट बिजनेस से जुड़ने के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जो अनुभव के साथ स्थिर कर्मचारियों की तलाश में हैं। AGRASR Groups (Action Groups Aimed at Social Reconstruction) वरिष्ठ नागरिकों को इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए उनकी क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए वित्तीय सहायता प्रदान करने की दृष्टि से सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
सिल्वर इकोनॉमी को बढ़ाने, 2021 में एक और मुख्यधारा की पहल, SAGE शुरू की गई थी। यह अनिवार्य रूप से बुजुर्ग आबादी के सामने आने वाली आम समस्याओं के लिए आउट-ऑफ-द-बॉक्स और इनोवेटिव सॉल्यूशंस के साथ स्टार्टअप को बढ़ावा देती है। सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में काम करने वाले स्टार्टअप को इक्विटी सहायता प्रदान करती है।
इन पहलों के सिलसिलेवार विश्लेषण से यह स्पष्ट हो जाता है कि बुजुर्गों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। वित्तीय सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा और समग्र कल्याण तक, सरकार की पहल ने बुजुर्ग आबादी के लिए एक पॉजिटिव नैरेटिव बनाया है। बुजुर्गों को सम्मान देने वाला समाज बनाना सिर्फ एक सरकारी नीति नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य के लिए दयालु और समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।
अपने तमाम लक्ष्यों की ओर अग्रसर सरकार द्वारा बुजुर्गों के सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता, सभी के लिए बेहतर और अधिक समानता वाले राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पण का प्रमाण है।




