प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ जंग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“भारत छोड़ो अभियान के महापुरुषों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ जंग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी की प्रेरणा से भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज पूरे देश में सुनाई देने लगी थी, जिसने हमारे देश के नौजवानों को जोश से भर दिया था।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Union Cabinet approves rail, metro, airport projects worth Rs 12,236 crore

Media Coverage

Union Cabinet approves rail, metro, airport projects worth Rs 12,236 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने जड़ों की रक्षा के महत्व पर संस्कृत सुभाषितम साझा किया
February 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें ज्ञान की मूलभूत जड़ों तथा दैनिक अनुशासन की रक्षा के निर्णायक महत्व पर बल दिया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया सुभाषित इस प्रकार है:

विप्रो वृक्षस्तस्य मूलं च सन्ध्या वेदाः शाखा धर्मकर्माणि पत्रम्।

तस्मान्मूलं यत्नतो रक्षणीयं छिन्ने मूले नैव शाखा न पत्रम्॥

“एक बुद्धिमान व्यक्ति वृक्ष के समान होता है। उस ज्ञान स्‍वरूपी वृक्ष की जड़ दैनिक उपासना है। वेद उसकी शाखाएँ हैं और सत्कर्म उसके पत्ते हैं। अतः जड़ की सावधानीपूर्वक रक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि यदि जड़ नष्ट हो गई तो न शाखाएँ रहेंगी और न ही पत्ते।”

एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा;

विप्रो वृक्षस्तस्य मूलं च सन्ध्या वेदाः शाखा धर्मकर्माणि पत्रम्।

तस्मान्मूलं यत्नतो रक्षणीयं छिन्ने मूले नैव शाखा न पत्रम्॥