प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि अटल जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित था तथा वे देशवासियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज दिल्ली में उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला। जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
A major reform push helped Modi Govt boost growth, tackle tariff & other challenges

Media Coverage

A major reform push helped Modi Govt boost growth, tackle tariff & other challenges
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया
December 25, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल हुए। श्री मोदी ने कहा, “ इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सामंजस्य को प्रेरित करे।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

मैंने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया, जहां प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था। आशा है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सामंजस्य को प्रेरित करेगी।

"यहां रिडेम्पशन कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ और झलकियां हैं।"

क्रिसमस नई आशा, गर्मजोशी और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए।

"द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा के कुछ मुख्य अंश यहां दिए गए हैं।"