प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केवडिया में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल और भारत की एकता एवं शक्ति के उनके दृष्टिकोण को एक अविस्मरणीय श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में स्‍थापित यह प्रतिमा राष्ट्रीय गौरव और सरदार पटेल के स्‍वप्‍नों को साकार करने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह स्मारक सरदार पटेल और भारत की एकता एवं शक्ति के प्रति उनके दृष्टिकोण को एक अविस्मरणीय श्रद्धांजलि है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में स्थापित, यह राष्ट्रीय गौरव और सरदार पटेल के सपनों को साकार करने के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

“केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल को समर्पित एक भव्य स्मारक है, जो भारत की एकता को लेकर उनकी संकल्पना का सशक्त प्रतीक है। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सरदार पटेल के सपनों को साकार करने के सामूहिक संकल्प की प्रेरणाशक्ति भी है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s power sector set for strong FY27 growth on rising demand, capacity additions: Report

Media Coverage

India’s power sector set for strong FY27 growth on rising demand, capacity additions: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 20 जुलाई 2026
July 20, 2026

Yuva to Global Stage: How PM Modi’s Policies Are Turning India’s Youth, Farms & Factories into Growth Engines