प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संत रविदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने गुरु रविदास के बारे में अपने विचारों का एक वीडियो भी साझा किया।

अपने एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“गुरु रविदास जयंती पर उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। इस अवसर पर देशभर के अपने परिवारजनों को ढेरों शुभकामनाएं। समानता और समरसता पर आधारित उनका संदेश समाज की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Interim framework shows India got best US trade deal compared to others

Media Coverage

Interim framework shows India got best US trade deal compared to others
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप खिताब जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलने और असाधारण कौशल दिखाने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने X पर संदेश में कहा:

“भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं की चमक!

विश्व कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है, और असाधारण कौशल दिखाया है। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”