प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसी महान हस्ती के रूप में याद किया जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से आकार दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे अपनी कुशाग्र बुद्धि, दमदार भाषण कला और अडिग विश्वास के लिए जाने जाते थे, और लोगों के साथ उनका अनोखा जुड़ाव था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति से परे, बालासाहेब ठाकरे को संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता में गहरी रुचि थी। उन्होंने याद किया कि कार्टूनिस्ट के रूप में बालासाहेब का करियर समाज के प्रति उनके गहन अवलोकन और विभिन्न मुद्दों पर उनकी निडर टिप्पणी को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह महाराष्ट्र की प्रगति के लिए बालासाहेब ठाकरे के विजन से बहुत प्रेरित हैं और उन्होंने पुष्टि की कि उस विजन को पूरा करने के प्रयास हमेशा जारी रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“महान बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर हम ऐसी महान हस्ती को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से आकार दिया।

अपनी कुशाग्र बुद्धि, दमदार भाषण कला और अडिग विश्वास के लिए प्रसिद्ध, बालासाहेब का लोगों के साथ अनोखा जुड़ाव था। राजनीति के अलावा, बालासाहेब को संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता में गहरी रुचि थी। कार्टूनिस्ट के रूप में उनका करियर समाज के प्रति उनके गहन अवलोकन और विभिन्न मुद्दों पर उनकी निडर टिप्पणी को दर्शाता है।

हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए उनके विजन से बहुत प्रेरित हैं और इसे पूरा करने के लिए हमेशा काम करेंगे।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
But where is India’s economic growth?

Media Coverage

But where is India’s economic growth?
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”