प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में आज डोबरी महाराजा मेमोरियल पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

वारसॉ के गुड महाराजा चौराहे पर स्थित यह स्मारक पोलैंड के लोगों और सरकार द्वारा जामसाहब ऑफ नवानगर दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा (गुजरात के आधुनिक जामनगर) के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जामसाहब ने पोलैंड के एक हजार से अधिक बच्चों को आश्रय प्रदान किया था और आज उन्हें पोलैंड में डोबरी (अच्‍छे) महाराजा के रूप में याद किया जाता है। पोलैंड के लोगों के बीच उनकी उदारता का गहरा प्रभाव आज भी बरकरार है। इस स्मारक पर प्रधानमंत्री ने पोलैंड के उन लोगों के वंशजों से मुलाकात की जिन्हें जामसाहब ने आश्रय दिया था।

प्रधानमंत्री का इस स्मारक का दौरा भारत और पोलैंड के बीच विशेष ऐतिहासिक संबंध को उजागर करता है, जिसे दोनों देशों के लोग आज भी संजोकर रखते हैं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Economy remains resilient amid steady domestic demand: RBI Governor

Media Coverage

Economy remains resilient amid steady domestic demand: RBI Governor
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 05 अगस्त 2026
August 05, 2026

Viksit Bharat in Action: Inclusive, Green, and Globally Competitive Under PM Modi