प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री पसुमपोन मुथुरामलिंगा थेवर को उनकी पवित्र गुरु पूजा के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने उनके विचारों और शिक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सदैव काम किया।

श्री प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"व्यापक तौर पर सबसे अधिक सम्मानित पसुमपोन मुथुरामलिंगा थेवर जी को उनकी पवित्र गुरु पूजा के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। अनगिनत लोग उनके विचारों और शिक्षाओं से शक्ति प्राप्त करते हैं। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, आध्यात्मिकता और किसानों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। हम उनके सपने को साकार करने के लिए काम करते रहेंगे।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Global FMCG giants bet big on India as demand, premiumisation rise

Media Coverage

Global FMCG giants bet big on India as demand, premiumisation rise
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"श्री पिंगली वेंकैया जी की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके प्रयास सदैव लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

तिरंगा हरेक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।