प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रति नानाजी देशमुख की श्रद्धा और राष्ट्र निर्माण में उनके दृष्टिकोण को याद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक रहे। उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख का जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण से गहरी प्रेरणा ली। उन्होंने कहा कि नानाजी की जेपी के प्रति श्रद्धा और युवा विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी दूरदर्शिता जनता पार्टी के महामंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके इस संदेश में परिलक्षित होती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट में कहा;

"महान नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वे दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक थे। उनका जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक था।"

“नानाजी देशमुख लोकनायक जेपी से बेहद प्रेरित थे। जेपी के प्रति उनकी श्रद्धा और युवा विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृष्टिकोण जनता पार्टी के महामंत्री रहते हुए उनके इस संदेश में देखा जा सकता है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”