प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धेय डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगालु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“मैं श्रद्धेय डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगालु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे असंख्य लोगों के हृदय में वास करते हैं। हम उनकी अद्वितीय सामुदायिक सेवा तथा स्वास्थ्य-सुविधा और शिक्षा पर उनके आग्रह को सदैव स्मरण करेंगे। हम उनके स्वप्न को पूरा करने के लिये निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

"ಪೂಜನೀಯರಾದ ಗೌರವಾನ್ವಿತ ಡಾ.ಶ್ರೀ ಶ್ರೀ ಶ್ರೀ ಶಿವಕುಮಾರ ಸ್ವಾಮೀಜಿಯವರ ಜಯಂತಿಯಂದು ನಾನು ನನ್ನ ಗೌರವ ನಮನ ಸಲ್ಲಿಸುವೆ. ಸ್ವಾಮೀಜಿಯವರು ಅಸಂಖ್ಯಾತ ಜನರ ಹೃದಯದಲ್ಲಿ ಅಮರರಾಗಿದ್ದಾರೆ."

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cheer for exports: Textiles, carpets, leather set to gain after India-US deal

Media Coverage

Cheer for exports: Textiles, carpets, leather set to gain after India-US deal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में आत्मविश्वास की शक्ति पर बल देते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया
February 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम को साझा किया, जिसमें विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में आत्मविश्वास की परिवर्तनकारी भूमिका पर बल दिया गया है।

एक्‍स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

"आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।

श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।

दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥ "