प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि बापू के चिरस्थायी आदर्श हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्री मोदी ने कहा, "हम उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हैं और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शाश्वत आदर्श हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे। हम उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुष्टि करते हैं और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-EU FTA is more than a deal, it’s a roadmap to our future

Media Coverage

India-EU FTA is more than a deal, it’s a roadmap to our future
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
January 30, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री मोदी ने कहा कि पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।"

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्‍ट में लिखा;

"राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।"