प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली के नारायणा में लोहड़ी समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि लोहड़ी कई लोगों, खासकर उत्तर भारत के लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। श्री मोदी ने कहा, "यह नवीनता और आशा का प्रतीक है। यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ पर्व है।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"लोहड़ी के इस पर्व का कई लोगों के लिए विशेष महत्व है, खासकर उत्तर भारत में रहने वालों के लिए। यह नवीनता और आशा का प्रतीक है। यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ है।

"दिल्ली में लोहड़ी कार्यक्रम की कुछ और तस्वीरें।"


Some more glimpses from the Lohri programme in Delhi. pic.twitter.com/bMbGuLwR3i
— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2025