प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार में चाय से लेकर चिप्स तक असम की विकास यात्रा दिखाई देती है। असम का इतना विकास इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां के लोगों को भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं पर अटूट भरोसा है। मैं वादा करता हूं कि यहां के मेरे परिवारजनों ने जो असीम प्यार दिया है, उसे राज्य का और विकास करके ब्याज समेत लौटाऊंगा। पीएम ने कहा कि कभी बम धमाकों से गूंजने वाले असम ने हमारे प्रयासों से शांति और विकास की राह पकड़ी है। कांग्रेस आज उसे एक बार फिर घुसपैठियों के हवाले कर अशांति और अराजकता में झोंकना चाहती है। इससे राज्य के लोगों को बहुत सतर्क रहना है।
प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि असम के बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं का दर्शन करना बड़े सौभाग्य की बात है। आज बीजेपी जहां पहुंची है, उसका श्रेय सिर्फ कार्यकर्ताओं को ही जाता है। हमारा विश्वास संगठन में है। हम एक ही मंत्र लेकर जीए हैं और उसको साकार करने के लिए अपने आप को खपा रहे हैं। वो मंत्र है- भारत माता की जय। भाजपा में रहते हुए मां भारती की सेवा को अपना धर्म बनाया है। सभी कार्यकर्ता ही भाजपा की प्राणवायु है। मेरे लिए भी यह गौरवपूर्ण बात है कि नरेन्द्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नॉर्थ ईस्ट के सवा सौ से अधिक महान व्यक्तित्वों को पदम् पुरस्कार मिले है, जो दिखाता है कि नॉर्थ ईस्ट की धरती का सामर्थ्य कितना बड़ा है

बजट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, हम उसकी सेवा कर रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। बजट में बहुत अधिक फोकस नॉर्थ ईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है। इस साल असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में लगभग पचास हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं। यदि मैं पिछले 11 वर्ष की बात करूं तो असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। उन्होंने कहा कि बजट में असम और नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी को मजबूती देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और टूरिज्म का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया है। आने वाले समय में ब्रह्मपुत्र पर रिवर टूरिज्म को और बढ़ाया जाएगा।

असम में चौतरफा विकास पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि आप सबकी मेहनत से बीजेपी सरकार बनी है, तभी यहां इतना विकास हो रहा है। असम के इसी आशीर्वाद के कारण लाखों गरीबों के घर बने, लाखों परिवारों में शौचालय की व्यवस्था हुई और पीने का साफ पानी घर-घर पहुंचा है। हाइवे पर वायुयान से उतरने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप नहीं मिली है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत, अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है। आज का भारत ना सिर्फ अपनी सीमाओं को सशक्त कर रहा है, बल्कि देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है। उन्होंने कहा कि आज ही पुलवामा हमले की बरसी है और मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा है। आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया। अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस फिर देश बांटने में जुट गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10-11 वर्षों में बीजेपी-NDA सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी पर 5 बड़े पुल पूरे कर लिए हैं। कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में सिर्फ तीन पुल बने थे। कांग्रेस ने असम को सिर्फ समस्याएं दीं, बीजेपी ने समाधान दिए हैं। असम की चाय से लेकर चिप्स तक में इसकी विकास यात्रा दिखाई देती है। आज गुवाहाटी के दो हिस्सों को जोड़ने वाले शानदार पुल का भी लोकार्पण हुआ है। इस सेतु का नाम प्राचीन कामरूप के महाप्रतापी सम्राट कुमार भास्कर वर्मन के नाम पर रखा है। ये भास्कर सेतु असम के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और समृद्ध इतिहास का संगम है। ये इस बात का प्रमाण है कि बीजेपी तेज विकास तो करती ही है विरासत को भी आगे बढ़ाती है।

कांग्रेस के कुशासन पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि इसने हमेशा असम को वोट के चश्मे से देखा है। बीजेपी ने असम समेत नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दी है। बीते 11 वर्षों में हमारी सभी योजनाओं का लाभ नॉर्थ ईस्ट को भी मिला है। अभी कुछ समय पहले देश की पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन असम से ही शुरू हुई है। देश ने तय किया कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से काम करना है। अब असम इस सेक्टर में भी ग्रोथ इंजन बन रहा है। पहले देश में जब मैनेजमेंट और उच्च शिक्षा की बात होती थी तो असम और नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के पास सिर्फ पलायन का ही विकल्प होता था। लेकिन आज IIM पालसबारी का नया कैंपस शुरू हो चुका है। IIT गुवाहाटी का भी आधुनिकीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं असम से वादा करता हूं कि आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसे ब्याज समेत और विकास करके लौटाऊंगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि कांग्रेस ने असम के साथ एक और बहुत बड़ा अन्याय किया है। उसने असम को हमेशा हिंसाग्रस्त और अलग करके रखा। आजादी के बाद भी असम बम-बंदूक और कर्फ्यू की चपेट में रहा। लेकिन भाजपा-एनडीए सरकार असम में शांति बहाली और तेज विकास का संकल्प लेकर चल रही है। इसलिए असम में शांति की स्थापना हो रही है। पहली बार असम में बोडो, कार्बी, आदिवासी, डीएनएलए, उल्फा ऐसे हर सगंठन से जुड़े लोगों ने बंदूक छोड़कर देश के संविधान का रास्ता चुना है। पीएम ने कहा कि आने वाले पांच साल असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान अनेक प्रोजेक्ट पूरे होने वाले हैं, जो असम की ग्रोथ को नए पंख लगाएंगे। इसलिए यहां डबल इंजन की बीजेपी सरकार बहुत जरूरी है। बीजेपी के हर कार्यकर्ता को याद रखना है कि असम के तेज विकास के लिए ‘आको एबार, बीजेपी सोरकार।’
पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
इस वर्ष का बजट... अष्टलक्ष्मी के लिए BJP-NDA के vision को और मजबूती देने वाला है: PM @narendramodi
आज यहां ऐसे highway बनकर तैयार हो रहे हैं... जहां सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलतीं... बल्कि हवाई जहाज भी land करते हैं: PM @narendramodi in Guwahati, Assam
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
आज देश को सिर्फ एक और emergency landing strip नहीं मिली है... ये इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत, अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
आज ही पुलवामा हमले की बरसी है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं।
इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा है: PM @narendramodi
जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इनकार करती हो...
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
जो सवाल करते हैं कि मां भारती क्या होती है,
जो मां भारती के नाम तक से परहेज करती हो,
जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान तक नहीं दिखाते,
वो कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती: PM @narendramodi
आज की कांग्रेस हर उस विचार... हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है... जो देश का बुरा सोचता है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं... जो लोग, नॉर्थ ईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं... वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं: PM @narendramodi
कांग्रेस ने असम को सिर्फ समस्याएं दीं... जबकि BJP ने असम को समाधान दिए हैं: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
आज गुवाहटी के दो हिस्सों को जोड़ने वाले शानदार पुल का भी लोकार्पण हो गया है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
इस सेतु का नाम, प्राचीन कामरूप के महाप्रतापी सम्राट... कुमार भास्कर वर्मन जी के नाम पर रखा गया है: PM @narendramodi
कांग्रेस के दशकों के कुशासन की सबसे बड़ी वजह रही है- कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति...votebank politics: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
वो दिन दूर नहीं जब असम की चाय की तरह ही... असम में बनी (semiconductor) chips की भी पूरी दुनिया में चर्चा होगी: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
कांग्रेस ने असम को अशांत रखा... हिंसा और अलगाव में रखा।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
आज़ादी के बाद से ही असम बम-बंदूक, बंद-ब्लॉकेड और कर्फ्यू की चपेट में रहा।
और इसकी गुनहगार कांग्रेस ही थी: PM @narendramodi
पहली बार असम में बोडो, कार्बी, आदिवासी, DNLA, उल्फा… ऐसे हर सगंठन से जुड़े साथियों ने बंदूक छोड़कर... देश के संविधान का रास्ता चुना है... शांति और विकास की राह पकड़ी है: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
10 वर्ष सत्ता से बाहर रहने की वजह से कांग्रेस और ज्यादा जहरीली हो गई है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) February 14, 2026
कांग्रेस असम को फिर से अशांति और अराजकता में झोंकना चाहती है।
कांग्रेस...असम को घुसपैठियों के हवाले करना चाहती है: PM @narendramodi


