केरलम में BJP-NDA सरकार तेजी से विकास सुनिश्चित करेगी। यह मोदी की गारंटी है: पलक्कड़ में पीएम मोदी
कांग्रेस और लेफ्ट का ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है कि वे जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बिगड़ जाता है: पीएम मोदी
पलक्कड़ में, पीएम मोदी ने कहा कि UDF और LDF दोनों, BJP को टारगेट कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि पार्टी उनके पिछले गलत कामों का पर्दाफाश कर देगी।
अगर BJP सत्ता में आती है, तो LDF और UDF द्वारा किए गए सभी घोटालों की पूरी जांच की जाएगी, और न्याय मिलेगा: पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केरलम के पालक्काड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में विकास और सुशासन का संकल्प दोहराया। उन्होंने “जय केरलम, जय विकसित केरलम” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस बार केरलम में बदलाव का स्पष्ट माहौल दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पालक्काड में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर विकास की राजनीति को अपनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि केरलम के युवाओं, महिलाओं और किसानों का विश्वास अब बीजेपी-एनडीए के साथ है।

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि केरलम में बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद ने इस बदलाव की नींव रखी है।

पालक्काड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे केरलम का प्रवेश द्वार बताया। उन्होंने कल्पाती मंदिर और इसकी आध्यात्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र सांस्कृतिक समृद्धि और प्रतिभा का केंद्र है।

प्रधानमंत्री ने केरलम की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य दशकों से एलडीएफ और यूडीएफ के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने दोनों गठबंधनों पर भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी नीतियां केवल वोट बैंक तक सीमित हैं और राज्य के विकास की अनदेखी करती हैं। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के बीच “बारी-बारी से सत्ता और लूट” का खेल चलता रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार केरलम में असली मुकाबला बीजेपी और एनडीए के नेतृत्व में विकास बनाम भ्रष्टाचार के बीच है। उन्होंने यह भी कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही बीजेपी पर हमलावर हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि वे बीजेपी से डरते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर राज्य में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनती है, तो पिछले वर्षों के सभी घोटालों की जांच कराई जाएगी और दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस और वाम दलों पर देश के अन्य राज्यों में गठबंधन करने और केरलम में एक-दूसरे के खिलाफ दिखावटी लड़ाई लड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे इस ‘दोहरी राजनीति’ से सावधान रहें।

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार से केरलम को दी गई आर्थिक मदद का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक फंड दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इन संसाधनों का सही उपयोग नहीं किया और जनता के अधिकारों की अनदेखी की।

पीएम ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करना जरूरी है और एनडीए सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों से वसूली कर विकास कार्यों में लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने केरलम में रोजगार के अवसरों की कमी और युवाओं के पलायन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से कोई बड़ा औद्योगिक प्रोजेक्ट नहीं शुरू हुआ, जिससे रोजगार सृजन प्रभावित हुआ है। उन्होंने वादा किया कि एनडीए सरकार बनने पर उद्योग, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों में व्यापक विकास किया जाएगा।

पालक्काड के विकास का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से यहां आईआईटी की स्थापना हुई, रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और राष्ट्रीय राजमार्गों को बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, इसके लिए भी हर प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि धान खरीद और भुगतान में देरी से किसान परेशान हैं। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को दी गई सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और एनडीए सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पीएम किसान सम्मान निधि के तहत यहां के 27 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खाते में पैसा मिला है। केंद्र सरकार ने पालक्काड के किसानों को लगभग 700 करोड़ रुपए देकर उनके किसानों के खर्च को कम किया है। हमने धान के एमएसपी में भी भारी बढ़ोतरी की है। इसका लाभ यहां के किसानों को हुआ है। लेकिन राज्य सरकार यहां किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें कर्ज में धकेल रही है।‘

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का भी उल्लेख किया और कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत सरकार वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने “विकसित केरलम” का संकल्प दोहराते हुए कहा कि एनडीए की गारंटी है। केरलम में सरकार बनने के बाद राज्य के युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान, महिलाओं को सशक्तिकरण और राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिलेगा। उन्होंने लोगों से बीजेपी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity

Media Coverage

From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays homage to former PM Shri PV Narasimha Rao Ji on his birth anniversary
June 28, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, today, paid tributes to former Prime Minister Shri PV Narasimha Rao Ji on his birth anniversary. Shri Modi remarked that Shri PV Narasimha Rao Ji made enduring contributions to India’s progress during a critical phase of our nation’s history.

The Prime Minister posted on X:

Tributes to former Prime Minister Shri PV Narasimha Rao Ji on his birth anniversary. He made enduring contributions to India’s progress during a critical phase of our nation’s history. He made a mark as an able administrator. He was also a distinguished scholar, blessed with immense knowledge and understanding of India’s diverse culture.