डबल इंजन सरकार बंगाल को मछली पालन और खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी: हल्दिया में पीएम मोदी
टीएमसी ने सिंडिकेट का सिस्टम चलाया है, जहां बिना कट मनी और कमीशन के कुछ नहीं चलता। लेकिन फैक्ट्रियां भरोसे से चलती हैं, सिंडिकेट से नहीं: पीएम
हल्दिया रैली में पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है।
आसनसोल में, पीएम मोदी ने कहा कि आरजी कर जैसी घटनाएँ और संदेशखाली के भयावह दृश्य यह दिखाते हैं कि टीएमसी अपराधियों के साथ खड़ी है।
एक समय था जब लाल इश्तेहार जारी करके हिंदुओं को हिंसा की धमकी दी जाती थी। आज, टीएमसी वही दोहरा रही है, एक बार फिर हिंदुओं को धमकी दे रही है: पीएम
टीएमसी सरकार आलू की खेती को बर्बाद कर रही है। इसी वजह से आलू के किसान आत्महत्या कर रहे हैं: बीरभूम में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बीरभूम में कहा, टीएमसी ने आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की पहली महिला राष्ट्रपति का अपमान करके अपना अहंकार दिखाया है।
टीएमसी सरकार के दौरान पिछले सालों में लाठीचार्ज और पीड़ा झेलने वाले युवा 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को अपना जवाब देंगे: पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के हालात को लेकर नाराजगी दिखाते हुए 'सोनार बांग्ला' के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बंगाल की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने और इसे आधुनिक भारत के विकास का आधार बनाने का चुनाव है।

हल्दिया में प्रधानमंत्री ने राज्य की गिरती आर्थिक स्थिति और पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि जो बंगाल कभी मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार का केंद्र था, आज वहां की फैक्ट्रियों पर ताले लटके हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की राजनीति केवल 'भय' पर टिकी है, जबकि उद्योग और निवेश 'भरोसे' से चलते हैं।

बंगाल में युवाओं के साथ हुए डबल धोखे का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि TMC ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। उन्होंने कहा, ‘तृणमूल की सरकार ने बंगाल के युवाओं के साथ जो किया है, उसका पाप वो अगले 100 साल में भी नहीं धो पाएगी। यहां प्राइवेट सेक्टर का नामों निशान मिटा दिया गया, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां नहीं हैं और थोड़ी बहुत हैं तो उसे घुसपैठियों के हवाले कर दिया गया। सरकारी भर्तियों को TMC के मंत्री लूट रहे हैं। TMC के भ्रष्टाचारियों ने हजारों युवाओं के सपनों को कुचल दिया है। TMC की निर्मम सरकार बंगाल के युवाओं को एक और धोखा दे रही है। TMC, अपने वोट-बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार-बार इस साजिश को खारिज करता है। लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते।

प्रधानमंत्री ने बंगाल के लोगों के लिए 6 गारंटियों का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं। मोदी की पहली गारंटी- TMC ने भय फैलाया, सरकार और सरकारी सिस्टम को भय का माध्यम बनाया। आज बात-बात पर लोगों को कोर्ट से न्याय मांगना पड़ता है। बीजेपी सरकार, भय की जगह भरोसा कायम करेगी, कानून पर भरोसा लौटाएगी। मोदी की दूसरी गारंटी- बीजेपी सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा। मोदी की तीसरी गारंटी- हर घोटाले, हर करप्शन और बेटियों के साथ हुए हर अन्याय, हर रेप केस की फाइल खुलेगी। मोदी की चौथी गारंटी- TMC के राज में जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संतरी, कानून सबका हिसाब करेगा। TMC का कोई गुंडा कानून से नहीं बचेगा। मोदी TMC को जनता-जनार्दन का पैसा नहीं खाने देगा। मोदी की पांचवीं गारंटी- जो शरणार्थी हैं, उन्हें संविधान के तहत हर हक मिलेगा। लेकिन जो घुसपैठिए हैं, उनको खदेड़ा जाएगा, उनको भारत में नहीं रहने दिया जाएगा। मोदी की छठी गारंटी- बीजेपी यहां seventh pay commission लागू करवाएगी।‘

आसनसोल में प्रधानमंत्री ने आंकड़ों के माध्यम से बंगाल के आर्थिक पतन की तस्वीर पेश की। उन्होंने बताया कि आजादी के समय देश की कुल जीडीपी में बंगाल का हिस्सा आज घटकर करीब आधा रह गया है। उन्होंने कोयला, बालू और भू-माफिया के सिंडिकेट राज को इस बर्बादी के लिए जिम्मेदार बताया।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री ने आरजी कर और संदेशखली जैसी घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘टीएमसी हमेशा अपराधियों के पक्ष में खड़ी होती है, जिससे बंगाल की बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं।‘ उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकर 'नमो ड्रोन दीदी' और 'लखपति दीदी' जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

बीरभूम की धरती से प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार की तुष्टिकरण और 'अहंकार की राजनीति' पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार को भारत के संविधान द्वारा दिए गए 'पीएम' शब्द से नफरत है। इसलिए वो पीएम नाम वाली योजनाओं को राज्य में लागू नहीं होने दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बीरभूम के आलू किसानों की दुर्दशा पर बात करते हुए कहा कि टीएमसी के धोखे के कारण किसान अपनी फसल सड़ने देने को मजबूर हैं। उन्होंने FPO यानि किसान उत्पादक संघ के गठन का वादा किया, जिससे छोटे किसान सीधे प्रोसेसिंग और कोल्ड स्टोरेज से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि बीरभूम की धरती से यह 'महा-जंगलराज' समाप्त होने वाला है।

तीनों जनसभाओं में प्रधानमंत्री ने बंगाल की 'ब्लू इकोनॉमी' पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपार संभावनाओं के बावजूद बंगाल को आज मछली बाहर से मंगानी पड़ रही है, जबकि असम और बिहार जैसे राज्य मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर होकर निर्यात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि 'डबल इंजन' सरकार बंगाल को सी-फूड का वैश्विक केंद्र बनाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे 'कटमनी', 'सिंडिकेट' और 'घुसपैठ' की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकें। उन्होंने कहा, ‘4 मई के बाद बंगाल में कानून का असली राज शुरू होगा और हर अन्याय का हिसाब लिया जाएगा।‘ प्रधानमंत्री ने 'भय' की विदाई और 'भरोसे' के नए युग की शुरुआत का भी भरोसा दिया।

हल्दिया का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

आसनसोल का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बीरभूम का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam

Media Coverage

India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 अगस्त 2026
August 22, 2026

Citizens Appreciate PM Modi’s Leadership Driving India’s Growth, Innovation and Connectivity